Categorized | लखनऊ.

यह सरकार जनता की है

Posted on 25 March 2012 by admin

24-03-cसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि यह सरकार जनता की है। उनकी समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए मंत्रियों से कहेगें। कार्यकर्ताओं के फैक्स गम्भीरता से लिए जाएगें। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी को उनके काम की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलेगा। वे बस सरकार को काम करने के लिए अवसर दें। उन्होने भरोसा दिलाया कि जिन पुलिस अधिकारियों ने उनका उत्पीड़न किया उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सरकार करेगी। विकास के कामों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम होगा। जनता की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार कटिबद्ध हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अब अपने-अपने क्षेत्रों में वापस जाएं। जनता से सम्पर्क करें। उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। किसानों और बेकारों के मसलों पर विशेष ध्यान दें। अपनी जो बात कहनी हो वह लिखकर दे जाएं। उन्होने याद दिलाया कि सन् 2012 की जीत के बाद अब हमारा लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली पर कब्जा करना है। इसके लिए अभी से पूरी तैयारी और लगन से जुटना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in