Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टीे कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित की गई

Posted on 25 March 2012 by admin

img_0062भारतीय जनता पार्टीे महानगर के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्र एवं वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टंडन ने बैठक को संबोधित किया।
श्री मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता जय पराजय की चिन्ता न करते हुए राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुट जाएं। श्री मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की विचार धारा के वाहक हैं यदि परिणाम प्रतिकूल रहा है तो सभी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे परस्पर आरोप-प्रत्यारोप से दूर रह कर पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। सांसद तथा वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया तथा वार्डो में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने हेतु सक्रियता वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने तथा स्थानीय चुनाव में भारी जीत दर्ज कराने का संकल्प लेने का आवाहन किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया। मतदाता बढ़ाने मत देय स्थल सही करवाने के सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जयपाल सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्त, सुरेश तिवारी, बद्री प्रसाद अवस्थी, प्रदीप भार्गव, गोपाल टण्डन, संतोष सिंह, विजय बहादुर पाठक, नरेन्द्र सिंह राणा, सुभाष त्रिपाठी, वीरेन्द्र तिवारी, मान सिंह, अभिजात मिश्र, राजीव बाजपेई, राकेश श्रीवास्तव, साकेत शर्मा, रमेश कपूर बाबा, अंजनी श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, विष्णु गर्ग, बीना गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in