Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश्ज्ञ के मुख्यमंत्री का पद सम्भालने पर खुशी जाहिर करते हुये बधाई दी

Posted on 25 March 2012 by admin

चीनी मिल मिल्स कृषक कर्मचारी अधिकारी वेलफेयर एसोसियेशन एवं चीनी मिल्स इम्पलाइैज यूनियन द्वारा अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश्ज्ञ के मुख्यमंत्री का पद सम्भालने पर खुशी जाहिर करते हुये उन्हें बधाई दी। एसोसिएशन के संयोजक/कार्यवाहक अध्यक्ष, एस0पी0 सिंह एवं महामंत्री, कैलाश उपाध्याय ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुये कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश की चीनी मिलो के लाखों किसानों एवं कर्मचारियों में हर्ष की लहर है। क्योंकि सहकारी चीनी मिलो एवं कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।  क्योंकि सहकारी चीनी मिलो के निजीकरण के विरोध में पूर्व सरकार के निर्णय के खिलाफ संघर्ष में साथ दिया था तथा यह घोषणा की थी कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो चीनी मिलों के आधुनिकीकरण/विस्तारीकरण एवं कोजनरेशन एवं गैसोहाॅल जैसी उपयोगी योजनाओं को चीनी मिलो के साथ स्थापित कर उसे कृषकों के हित में सार्थक एवं उपयोगी बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा था कि चीनी मिलो के विक्रय में शामिल दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करेगें। एसोसियेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष एस0पी0 सिंह ने बताया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिध मण्डल चीनी मिलो और किसानों के हितों के लिए मुख्यमंत्री जी से मिलेगा। सहकारी चीनी मिलो के पुनरूद्वार एवं आधुनीकीकरण के लिए मुख्यमंत्री जी की सेवा में कतिपय महत्वपूर्ण सुझाव प्रेषित किए गये है जिसमें प्रमुख रूप से एथनाॅल प्लान्ट, कोजनरेशन प्लान्ट, वर्मी कम्पोस्ट प्लान्ट आदि लगाये जाने के साथ-साथ मिलो को तकनीकी एवं आवश्यक सहयोग हेतु संघ मुख्यालय स्तर पर योग्य सलाहकारांें की नियुक्ति एवं संघ मुख्यालय में पूर्व की भाॅति प्रबन्ध निदेशक एवं संयुक्त प्रबन्ध निदेशक के पदों पर आई0ए0एस0 अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य संयोजक डी0सी0 गुंप्ता, दानवीर सिंह, प्रबुंद्ध चैबे, राम चरित्र यादव, रामसिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, रामचरन, आर0के0 मोर्या तथा किसान नेता बलिदान सिंह उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in