Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस सेवादल की बैठक

Posted on 25 March 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी ने उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों, मण्डल प्रभारियों एवं जिला/शहर मुख्य संगठकों/संसदीय क्षेत्र प्रभारियों/विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षकों की एक बैठक आगामी 04अप्रैल,2012 को पूर्वान्ह 11बजे उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ पर आहूत की है।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस सेवादल के मुख्य प्रवक्ता अशोक सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्यालय से प्रेषित परिपत्र में कहा गया है कि विगत चुनाव में आये परिणाम से कंाग्रेस सेवादल के लोगों को किसी भी दशा में निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि महात्मा गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर कंाग्रेस सेवादल ने सेवा-समता-मेहनत से कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश एवं देशवासियों की सेवा की है। गांधी जी ने कांग्रेसजनों को सत्ता से दूर रहकर सेवा का कार्य सौंपा था। गांधी जी के बताये मार्गों पर चलकर कांग्रेस सेवादल विश्व के अहिंसात्मक वर्दीधारी संगठन में एक है। श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारी जनप्रिय नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी ने प्रधानमंत्री पद ठुकराकर जो मिशाल कायम की है वह कहीं अन्यत्र नहीं मिलेगा। कंाग्रेस महासचिव एवं युवा नेता श्री राहुल गांधी जी ने उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता, जातीयता, अवसरवादिता और भ्रष्टाचारी सत्ता का अन्त करते हुए विकास की ओर जनता का रूझान पैदा किया है। किन्तु कुछ कमियां रहीं, जिसके कारण हमें पूरी तरह सफलता नहीं मिल सकी।
मुख्य प्रवक्ता श्री सिंह ने कहा कि उपरोक्त बिन्दुओं पर सम्यक विचार विमर्श एवं भावी रणनीति तैयार करने हेतु 04अप्रैल को बैठक बुलाई गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in