Categorized | लखनऊ.

इस चुनाव में पैसे और जाति का बोलबाला रहा

Posted on 25 March 2012 by admin

जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेष के प्रदेष पदाधिकारियों, जिला/महानगर अध्यक्षों एवं प्रदेष विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याषियों की समीक्षा बैठक आज पार्टी के प्रदेष कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 शरद यादव जी ने पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्याकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में पैसे और जाति का बोलबाला रहा । भाजपा और कांग्रेस पर उन्होंने निषाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने पैसे के बल पर जनता को गुमराह करने का काम किया परन्तु जनता इनके बहकावें में नही आई । अपनी पार्टी के प्रत्याषियों की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि आप लोग विषम परिस्थितियों में जनता मे जाकर पार्टी के विचारो का रखा है और जनता ने आपकी बात को सुना भी परन्तु पार्टी द्वारा अकेले लड़ने के लिए निर्णय होने में देरी से हमारी पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, परन्तु आप लोग अपनी बात और अपनी पार्टी का निषान जनता तक पहुॅंचाने में सफल हो सके । उन्होंने प्रत्याषियों से कहा कि जो भी प्रत्याषी चुनाव लड़ा है वह अपने विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करावें और इसमें पार्टी के प्रदेष पदाधिकारी भी भाग लेंगें और इसके पष्चात लखनऊ मे प्रदेष स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा । उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ और ईमानदारी के लिए हमेषा लड़ती रहेगी और अपनी बात हम सड़क से लेकर संसद तक पहुॅंचाएगें । बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने कहा कि पार्टी ने प्रदेष की अधिकांष विधान सभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याषियों को लड़ाया है परन्तु पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला ।  जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 शरद यादव जी ने पूरे प्रदेष में दौड़ा कर लगभग 200 विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याषियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और करोड़ो लोगों तक अपनी बातें पहुॅंचाई इसके बावजूद पार्टी को सफलता न मिलने से हमें निराषा हुई है और इस हार की नैतिक जिम्मेदारी प्रदेष अध्यक्ष होने के नाते हम लेते हैं और यदि पार्टी हमारी जगह किसी दूसरे ब्यक्ति को लाती है तो हम इसका स्वागत करेंगें और हम पार्टी का सिपाही बनकर पार्टी के संगठन के लिए कार्य करेंगें । इस अवसर पर पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, युवा ज.द.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव जी, युवा प्रदेष अध्यक्ष राणा प्रताप यादव, सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव,राम भरोसे, षिवषंकर चैहान, ब्रिजेष मिश्र सौरभ, सर्वेष राय, जुबैर अहमद, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, गिरीष तिवारी, सहित हजारो आदमी थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in