Categorized | लखनऊ.

इंटरनेशनल एवार्ड 2012- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को देने की घोषणा कर ऐतिहासिक महत्व का कदम

Posted on 25 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि दि इंटरनेशनल काउंसिल आफ जूरिस्ट्स ने “इंटरनेशनल एवार्ड 2012“ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को देने की घोषणा कर ऐतिहासिक महत्व का कदम उठाया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने “बार और बेंच“ के लिए जो कार्य किए हैं उनकी प्रशंसा और अभिनन्दन में यह एवार्ड दिया गया है। जब से यह एवार्ड घोषित हुआ है अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जनसामान्य में हर्ष की लहर फैल गई है। वस्तुतः यह अवार्ड उनके समर्थको एवं अनुयायियों के लिए गर्व की बात है।
इसमें दो राय नहीं कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए जितनी चिन्ता श्री यादव को रही है उतनी अन्य किसी ने नहीं की है। यह बात तो इंटरनेशनल काउंसिल आफ जूरिस्ट्स ने भी मानी है कि श्री मुलायम सिंह यादव ने विधिक समुदाय के समर्थन में जितने हितकारी कदम उठाए हैं विश्व में उनकी तुलना नहीं है। भारतीय संविधान के प्रति उनकी अटूट निष्ठा एवं लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता तथा समाजवाद के लिए प्रतिबद्धता अतुलनीय है।
अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में श्री यादव ने वकीलो के चेम्बर निर्माण और जूडीशियल काम्प्लेक्सों के निर्माण के लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था की थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के मल्टीस्टेट ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को उन्होने 10 एकड़ भूमि भी आवंटित की थी।
स्मरणीय है, श्री यादव का सर्वोच्च न्यायालय की बार में भी अभिनन्दन हुआ था जो अपने ढंग की पहली महत्वपूर्ण घटना थी। समस्त देश के अधिवक्ताओं के मन में (श्री मुलायम सिंह यादव) के प्रति सम्मान भावना है। बार-बेंच उनकी पारदर्शी नीतियों, कथनी-करनी में समानता तथा अधिवक्ता वर्ग की समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैये के लिए उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शन में पीछे नहीं रहना चाहता है। इंटरनेशनल एवार्ड इसकी एक प्रतीक स्वीकृति है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in