Categorized | लखनऊ.

योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गुणवत्ता से करें-ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Posted on 24 March 2012 by admin

photo-gramya-vikas-23-03-2012-006इन्दिरा आवास योजना में बिचैलियों का प्रभाव समाप्त करें
मुख्यालय के अधिकारियों की टीम से जनपदों में कराए जा रहे कार्यों का मौके पर सत्यापन कराया जाएगा

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह ’गोप’ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गुणवत्ता से निर्धारित अवधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अधिकारी जनता से मिलकर उनकी कठिनाइयों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।
श्री गोप आज यहां विधान भवन में आयोजित एक बैठक में ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि जहां एक ओर अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर लापरवाह और कार्यों में ढुलमुल रवैय्या रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह अपेक्षा भी की कि सभी लोग टीम भावना से काम करते हुए विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करंे। उन्होंने इन्दिरा आवास योजना में बिचैलियों के प्रभाव को समाप्त करने के निर्देश भी दिए।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की एक टीम गठित करने के भी निर्देश दिए, जो जनपदों में जाकर कराए जा रहे कार्यों का मौके पर सत्यापन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं जिलों में जाकर औचक निरीक्षण करेंगे और नियमित तौर पर विभाग की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।    बैठक में प्रमुख सचिव श्री एन0एस0 रवि, विशेष सचिव श्री रिग्जियान सैम्फिल, श्री आर0के0 ओझा सहित अपर आयुक्त (प्रशासन) श्री अजय कुमार उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in