Categorized | लखनऊ.

हमने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करेगें

Posted on 23 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि  प्रदेश की सरकार के सामने संसाधनों के अभाव का संकट है। पिछली बसपा सरकार ने विकास के काम नहीं किए। राजस्व बढ़ाया नहीं। लेकिन हमने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करेगें। नए संसाधन जुटाएगें। जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ हमें पूर्ण बहुमत दिया है इसलिए हम अब कोई बहाना भी नहीं कर सकते है।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि सन् 2012 में जनता ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है। लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा बढ़ी है। आगे सन् 2014 की एक और बड़ी चुनौती हमारे सामने खड़ी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को अब जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करना है और जनहित के काम भी कराने है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है उन्हें अपने कामों के लिए अब बार-बार लखनऊ नही दौड़ना पड़ेगा। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उन्हें एक ही बार आना पड़े। उनके आवेदन पत्रों पर जो काम होना हो तुरन्त उस पर निर्णय हो। आप अपने मुख्यमंत्री से भी पूछ सकते हैं कि यह काम कब होगा?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे अब कार्यकर्ताओं और जनता के साथ ही रहेगें। हम मिलकर सरकार पर नियंत्रण रखेगें। इसीलिए हम सरकार में नहीं गए, मुख्यमंत्री नहीं बने, हम बाहर रहकर सरकार के कामकाज पर निगाह रखेगें। चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए हैं उन्हें पांच साल से पहले ही पूरा करायेगें।
श्री यादव ने कहा कि पिछली सरकार ने सारा प्रशासन चैपट कर दिया है। 45 हजार करोड़ रूपए केवल पत्थरों में लगा दिए गए। इतना पैसा विकास कार्यो में लगता तो प्रदेश की तरक्की होती। बसपा राज में कई जिले बढ़ा दिए गए इससे अधिकारियों के कार्यालय, आवास, जेल आदि के मद में काफी बोझ पड़ेगा। हमें अपने स्तर से संसाधन जुटाने और राजस्व बढ़ाने के प्रयास करने होगें।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आचार्य नरेन्द्र देव डा0 लोहिया, जयप्रकाश नारायण के विचारों से अनुप्राणित है। हमने उनके सपनों को साकार किया है। बेरोजगारी भत्ता, किसानों को पेंषन, कन्या विद्याधन योजनाएं हम अपने वायदे के अनुसार शुरू करने जा रहे है। बहुत से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे पिछली सरकार में लगे हैं उन पर भी विचार होगा और वापस लिये जाएगें। उन्होने फिर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कानून का राज कायम करेगी। सरकार सुचारू रूप से चलेगी। जनता को कोई परेशानी नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in