Categorized | लखनऊ.

गरीबी की रेखा से ऊपर बताना गरीबों के साथ धोखा है

Posted on 23 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे ने कांगे्रस नीत गठबंधन की केन्द्र सरकार पर देश में गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा शहरों में 28.65 रू0 और गांवों में 22.42 रू0 से अधिक कमाने वालों को गरीबी की रेखा से ऊपर बताना गरीबों के साथ धोखा है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि क्या रूपए की कीमत बढ़ गई या देश में महंगाई कम हो गई है। आंखिर कौन से जादुई छड़ी से यह व्यवस्था बनाई गई की अचानक एक वर्ष पूर्व अपने द्वारा प्रस्तुत की गई गरीबी की सीमा रेखा को सरकार ने 32 रू0 से घटाकर 28.65 रू0 शहरी क्षेत्रों के लिए और गांवों के 26 रू0 से घटाकर 22.42 रू0 कर दी। यह पूरी तौर पर आंकड़ों की बाजीगरी है, गरीबी का उपहास है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में हिन्दुस्तान में गरीबी व पिछड़ेपन के लिए कांगे्रस पूरी  तरह जिम्मेदार है। देश में लम्बे अर्से तक कांगे्रस के सत्ता में रहने के कारण ही गरीबी बढ़ी। देश मंे खाद्यान्न्ा सहित रोजमर्रा की जरूरत की सभी चीजों के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कांगे्रस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश में बढ़ती मंहगाई को रोकने में तो असफल रही, लेकिन गरीबी के फर्जी आंकड़ों पर अपने मानक तय कर रही है।
श्री पाठक ने गरीबी के संदर्भ में योजना आयोग द्वारा पेश किए गए आंकड़ों को वातानुकूलित कमरे में बैठकर तैयार किया गया झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से सरकार की बागडोर संभालने वाली सोनिया गांधी और कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी की गरीबी के आंकड़ों पर चुटकी भी हैरानी भरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त वेशभूषा बदबलकर आम जनता को ठगने का प्रयास करने वाले लोग गरीबी का दर्द नहीं समझ सकते।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in