Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टीे महिला मोर्चा - आने वाले नगरपालिका एवं निकाय, नगर प्रमुखों के चुनाव के संबंध पर चर्चा

Posted on 23 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक आज प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डा0 मधु मिश्रा के अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल जी एवं प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार जी के साथ संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों ने विभिन्न चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा की एवं आने वाले नगरपालिका एवं निकाय, नगर प्रमुखों के चुनाव के संबंध में भी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा ने महिला मोर्चा की बहनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनावों में पूरी तन्मयता के साथ लगने का आह्वान किया ताकि प्रदेश के नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम में शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित हो सके।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री निलम सोनकर, उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, बबीता सिंह, निलम हिन्द, हमीदा वानो, प्रवेश त्यागी, विजया पाण्डेय, सत्या सिंह, संतोष अस्थाना ने भाग लिया। यह जानकारी महिला मोर्चा मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती मीना चैबे ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in