Categorized | लखनऊ.

नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक

Posted on 23 March 2012 by admin

नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस चुनाव को पार्टी पूरी शक्ति से लड़ेगी। नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने एवं योग्य प्रत्याशियों के चयन हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को महानगरवार उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि नगर निकाय चुनाव-2012 हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा महानगरवार नियुक्त किये गये समीक्षकों के अनुसार श्री राजेन्द्र शर्मा को गाजियाबाद, श्री सतीश अजमानी को मेरठ, श्री रणजीत सिंह जूदेव को बरेली, पूर्व सांसद श्री सईदुज्जमां को मुरादाबाद, पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र प्रकाश गोयल को कानपुर, श्री राजेन्द्र सिंह लोधी को झांसी, श्री एस0सी0 माहेश्वरी एवं श्री श्यामलाल पुजारी को आगरा, श्री गणेश शंकर पाण्डेय को अलीगढ़, श्री जे0एन0 विश्वकर्मा को इलाहाबाद, श्री हाफिज मोहम्मद उमर को लखनऊ, श्रीमती कमला साहनी को वाराणसी एवं श्री सुभाष त्रिपाठी को गोरखपुर महानगर का समीक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री मदान ने बताया कि श्री प्रदीप श्रीवास्तव प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सभी समीक्षकों को कोआर्डिनेट करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in