Categorized | लखनऊ.

बरबरतापूर्वक लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा की

Posted on 22 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने युवा और बेरोजगारों की दुहाई देने वाली सपा सरकार के बनते ही टीईटी अभ्यर्थियों पर हुए बरबरतापूर्वक लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा की है। मंत्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की भी इस मामले में चुप्पी आश्चर्यजनक है।
श्री शाही ने कहा कि एक हफ्ते पूर्व गठित हुई सपा सरकार ने टीईटी अभ्यर्थियों के लिए कोई विकल्प ही नहीं दिया। शिक्षक बनने का सपना संजोए हजारों बेरोजगार असमंजस में हैं। टीईटी परीक्षा को पहले मायावती की बसपा सरकार ने पैसे के खेल से कलंकित किया। कई दागी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे। अब इस परीक्षा में उत्तीर्ण हजारों बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
श्री शाही ने कहा कि नई सरकार का दावा था कि युवा व बेरोजगार उसकी प्राथमिकता है लेकिन टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से सपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। यह साफ हो गया है कि माया सरकार की तरह सपा सरकार भी संवेदनहीन है। नई सरकार में भी पुलिस उसी तरह स्वच्छन्द है जैसे बसपा सरकार में थी।
प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि राज्य सरकार अविलम्ब टीईटी अभ्यर्थियों के लिए समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करे। लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस कर्मियों व अफसरों को निलम्बित किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in