Categorized | लखनऊ.

डा0 राममनोहर लोहिया का जन्म समारेाह पूर्वक मनाया जायगा

Posted on 22 March 2012 by admin

dr-ram-manohar-lohiya-jiसमाजवादी आन्दोलन के महानायक डा0 राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस 23 मार्च 2012 को लखनऊ में लोहिया पार्क, गोमतीनगर में समारेाह पूर्वक मनाया जायगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, के पदाधिकारी/ सदस्यगण, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष/जिला/महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रमुख नेतागण को परिपत्र भेजकर कहा है कि समाजवाद के चिन्तक, महान नेता डा0 राममनोहर लोहिया की 23 मार्च, 2012 को जन्मतिथि पर हमें उनकी नीतियों पर चर्चा के साथ उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों से कहा है कि इस अवसर पर वे जिला स्तर पर गोष्ठी आदि कार्यक्रम के आयोजन करें, जिसमें पार्टी की नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को डा0 लोहिया के सिद्धान्तों और नीतियों से परिचित कराया जाए। समाजवादी पार्टी आज भी उनके रास्ते पर चल रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in