Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी में नई सदस्यता तथा अन्य किसी भी दल के किसी भी व्यक्ति को समाजवादी पार्टी में शामिल न करने का निर्णय लिया गया

Posted on 21 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी में नई सदस्यता तथा अन्य किसी भी दल के किसी भी व्यक्ति को समाजवादी पार्टी में शामिल न करने का निर्णय लिया गया है। समाजवादी पार्टी के सभी जिला/महानगर अध्यक्ष/महासचिव तथा सम्बद्ध प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्षों को इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
श्री यादव ने इसके साथ ही वर्ष 2011 में 01 जुलाई,2011 से 31 अक्टूबर,2011 तक चले सदस्यता भर्ती अभियान की अवधि में बनाए गए सक्रिय सदस्यों की सूची तथा सदस्यता धनराशि 15 अप्रैल,2012 तक प्रदेश कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए हैं।
स्मरणीय है वर्ष 2011 में त्रिवर्षीय सदस्यता भर्ती अभियान प्रारम्भ में  01 जुलाई,2011 से 30 सितम्बर,,2011 तक के लिए चलाया गया था। बाद को इसकी अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर,2011 तक कर दी गई थी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नई सदस्यता भर्ती अग्रिम आदेशों तक रोक दी गई है। इन निर्देशों की जानकारी जनपदो में सभी नेताओं, पदाधिकारियों तथा विधान सभा अध्यक्षो को भी दी जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in