Categorized | लखनऊ.

जो धन पार्को, स्मारकों और पत्थर की मूर्तियों पर लुटाया गया उससे स्वास्थ्य शिक्षा और सड़कों के विकास का काम हो सकता था

Posted on 20 March 2012 by admin

आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी ने 19 मार्च,2012 को  5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा उनके परिवारीजनों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस भेंट के समय साॅसद श्री धर्मेन्द्र यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। श्री श्री रविशंकर ने सभी को आर्ट आफ लिविंग के अंगवस्त्रम् एवं साहित्य भेंट किया।
श्री श्री रविशंकर जी ने श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री पद पर श्री अखिलेश यादव के चयन की सराहना करते हुए कहा कि वे बसपा सरकार में सत्ता के दुरूपयोग के बारे में अवगत थे। जो धन पार्को, स्मारकों और पत्थर की मूर्तियों पर लुटाया गया उससे स्वास्थ्य शिक्षा और सड़कों के विकास का काम हो सकता था।
19-03-eश्री श्रीरविशंकर आठ वर्ष बाद लखनऊ आए हैं। 150 देशों में उनके अनुयायी हैं। पाकिस्तान में उनके तीन केन्द्र चल रहे हैं। प्रदेश के 11 जिलो में “स्वयं से समाज“ कार्यक्रम से भ्रष्टाचार का विरोध और तनावमुक्ति का गुरूमंत्र दे रहे अध्यात्मिक गुरू की यात्रा का समापन आज अमेठी से होते हुए रायबरेली में हुआ हैं।
आर्ट आफ लिविंग के प्रमुख को श्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन का संक्षिप्त परिचय दिया और आवास के अपने कक्ष में लगे समाजवादी नेताओं के चित्र के साथ उनके संघर्ष की भी जानकारी दी। उन्होने कहा कि अगर नियत ठीक होगी तभी नीति भी लागू होगी। उन्होने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार जनता की, जनता के लिए होगी। श्री श्री रविशंकर ने श्री अखिलेश यादव की शालीनता की प्रशंसा की और कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से राजनीति में नई क्रांति हुई है। जनता इनके व्यक्तित्व से प्रभावित है। उन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होने आशा जताई कि श्री अखिलेश यादव सुयोग्य मुख्यमंत्री साबित होगें और निष्पक्षता से काम करेगें। प्रदेश में उनके नेतृत्व में विकास और प्रगति होगी। श्री अखिलेश यादव ने 1994 में बंगलूर में अपने अध्ययनकाल के दिनों की चर्चा की।
आर्ट आफ लिविंग के प्रमुख ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी को सत्य के मार्ग पर चलने की शपथ लेनी चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार और दुव्र्यवसन से मुक्त व्यवस्था हो। अधिकारी रिश्वत न लें। अधिकारी समाज के सभी वर्गो का निष्पक्षता से  काम करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in