Categorized | लखनऊ.

अराजकतत्वों द्वारा होर्डिग लगाने पर प्रतिबन्ध लगाया

Posted on 18 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अनधिकृत रूप से पार्टी के झण्डे के प्रयोग और अराजकतत्वों द्वारा होर्डिग लगाने पर प्रतिबन्ध लगाया है। उन्होने निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्यवाही करना तय किया है। विगत में समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहने पर समाजवादी पार्टी के झण्डे का प्रयोग अनेक ऐसे लोगों द्वारा किया गया जिनका पार्टी  से कभी लेना देना नहीं रहा। अनेक अराजकतत्वों द्वारा झण्डा का प्रयोग कर पार्टी और सरकार को बदनाम करने का कार्य किया गया। इसलिए पार्टी द्वारा निर्णय लिया गया है कि समाजवादी पार्टी के झण्डे का प्रयोग करने, गाडि़यों में लालबत्ती तथा हूटर लगाने के सम्बन्ध में निम्न निर्देशों का पालन किया जाय। समाजवादी पार्टी का कोई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी गाड़ी में हूटर का प्रयोग नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी का कोई नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी गाड़ी में लालबत्ती नहीं लगायेगा। केवल साॅसदों को सरकार द्वारा लालबत्ती लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।
पार्टी के झण्डे का प्रयोग गाड़ी में निम्न वर्ग के पदाधिकारी कर सकेगें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्य/विशेष आमंत्रित सदस्य/पदेन सदस्य,राज्यकार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्य/विशेष आमंत्रित सदस्य साॅसद/पूर्व साॅसद, विधायक, सदस्य विधान परिषद तथा पूर्व विधायक/पूर्व सदस्य विधान परिषद, जिला/महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला/महानगर अध्यक्ष, सम्बद्ध प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला/महानगर अध्यक्ष।
समाजवादी पार्टी के सत्ता में आते ही जगह-जगह कई ऐसे लोगों की होर्डिग भी लगी देखी गई जिनका कभी पार्टी से सम्बन्ध नहीं रहा। आषंका है कि अराजकतत्व अपने नाम की होर्डिग लगायेगें जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होगी। इसलिए निर्णय लिया गया है कि सभी जनपदों में होर्डिग तथा फ्लैक्स आदि लगाने पर प्रतिबन्ध रहेगा।
जिला/महानगर अध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। यदि कोई व्यक्ति निर्देशों की अवहेलना करें तो उसके सम्बन्ध में सूचना कार्यवाही हेतु प्रदेश कार्यालय को तत्काल देने का कष्ट करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in