Categorized | लखनऊ.

विधायकों का स्वागत समारोह आज प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित हुआ

Posted on 18 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टीे के नव निर्वाचित विधायकों का स्वागत समारोह आज प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित हुआ। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने जीते विधायकों का परिचय कराया तथा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह का संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों में आप जीत कर आए हैं इसलिए आप सब धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप हमें सफलता नहीं मिल पाई किन्तु हमें निराश नहीं होना है। उ0प्र0 की इस चुनौती को हमें स्वीकार करने की जरूरत है। आप सभी जिम्मेदार व जवाबदेह लोग चुनाव जीतकर आए हैं। आप सब टीम स्प्रिट की तरह काम करें, विधान सभा में जन समस्याओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना तथा समस्याओं का निदान कराना हमारा अहंम दायित्व है।
भाजपा अध्यक्ष ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि सदन में रचनात्मक विपक्ष की सशक्त भूमिका निर्वहन करने की बात कही। श्री शाही ने सभी निर्वाचित विधायकों से कहा कि आप सभी लोग पूरी लगन व निष्ठा के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में लगें जिससे हम निकाय चुनाव जीतने में सफल होवें और हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश की 9 महापालिकाएं हमारे पास थी। हमें इस जीत को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है। श्री शाही ने सरकार से मांग की कि वह बिना किसी जाति धर्म का भेदभाव किए सभी धर्म, वर्ग तथा जाति की छात्राओं को 30,000/- की राशि प्रदान करे।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व नेता विधान मंडल दल ओम प्रकाश सिंह, पूर्व उपनेता हुकुम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, महामंत्री नरेन्द्र सिंह, सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित, सतीश महाना, गंगा सिंह कुशवाहा, सुरेश खन्ना, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा0 राधा मोहन अग्रवाल, सत्यदेव पचैरी, राजेश अग्रवाल, डा0 महेश शर्मा, सीमा द्विवेदी, राघव लखन पाल, साध्वी निरंजन ज्योति, श्रीमती सावित्री बाई फूले आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in