Categorized | लखनऊ.

ऐसा आभास हुआ जैसे आजादी की नई किरन फूटी हो

Posted on 15 March 2012 by admin

dsc_8671

उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक महत्व का है। हर किसी व्यक्ति ने आज खुली हवा में सांस ली और उसे ऐसा आभास हुआ जैसे आजादी की नई किरन फूटी हो। लामार्टिनियर ग्राउण्ड के विशाल प्रांगण में आज हजारों हजार लोग जमा थे। कुछ तो तड़के भोर से ही अपने प्रिय युवा नेता श्री अखिलेश यादव के प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के पावन क्षणों के साक्षी बनने के लिए आ डटे थे। उनमें जोश था, उत्साह था, प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने की खुशी थी और सबसे बढ़कर यह कि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का गौरवभाव था।
इस अवसर की विशेषता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके इर्दगिर्द विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मंच पर श्री अखिलेश यादव जब शपथ ले रहे थे तो कई नेता श्री यादव को बधाई दे रहे थे। नई सरकार को नेता जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी रहेगा।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि लखनऊ में आज कालीदास मार्ग की सड़के भी आम जनता के लिए खुल गई थी। बसपा राज में दिनरात कफ्र्यू लगा रहता था। आम आदमी का शाही सड़क पर चलना नामुमकिन था। वहां चारों ओर सिपाहियों की बूटों की आवाजें गूंजती थी, संगीने हर एक आने जाने वाले के सीने के सीधे निशाने पर रहती थीं और दहशत के मारे पंछी भी उधर नहीं जाते थे। आज सब तरफ आजादी के झण्डें लहरा रहे थे। लोकतंत्र का एक ऐसा उत्सव आज मनाया जा रहा था जिसमें हर कोई भागीदारी निभा रहा था।
15-03-bआज श्री अखिलेश यादव ने 19 काबीना मंत्रियों और 28 राज्यमंत्रियों के साथ शपथ लेकर सरकार में अनुभव और नए पन का सुखद संयोग बनाया है। तुमुल हर्षध्वनि, जय जयकार का आकाश छूता घोष, चारों ओर नौजवानों का बिखरता जोश केवल राजधानी तक सीमित नहीं रहा, इसका विस्तार गांव-गांव, कस्बे कस्बे तक दिखाई पड़ा।  जो शपथ ग्रहण के प्रत्यक्ष साक्षी नहीं बन सके वे टीवी के चैनलों के माध्यम से सारे दृश्य देख रहे थे। ये दृश्य भी उनमें एक नई प्रेरणा, नई सम्भावनाओं का संचार कर रहे थे।
राजधानी तो जैसे आज सड़को पर श्री अखिलेश यादव के स्वागत और अभिनन्दन के लिए उमड़ आई थी। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका शहर के मार्गो पर हाथ हिलाकर और नौजवानों ने जिन्दाबाद के नारे लगाकर अपना हर्ष जताया। इनमें महिलाएं, अल्पसंख्यक नौजवान और बुजुर्ग भी शामिल थे। सबको विश्वास है कि अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से उनको पांच साल की यंत्रणाओं से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम होगी। वसूली, लूट और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। नौजवानों को रोजगार अथवा बेकारी का भत्ता मिलेगा। कन्या विद्याधन फिर मिलेगा। किसानों को पेंशन तथा मुफ्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। प्रदेश में विकास का माहौल बनेगा। प्रदंेश में अब किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा महिलाओं को अपमानित नहीं होना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in