Categorized | लखनऊ.

समारोह का कई जगह बेबकास्ट और मोबीकास्ट किया गया

Posted on 15 March 2012 by admin

मुख्यमंत्री के रूप में श्री अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण को आज न केवल लामार्टिनियर कालेज, लखनऊ के विशाल मैदान में हजारों लोगों ने देखा अपितु इस घटना के साक्षी वे भी बने जो साइबर दुनिया और सोशल मीडिया के दीवाने हैं। इस 15-03-v
आज के समारोह के दृश्य समाजवादी पार्टी की वेबसाइट पर तो दिखे ही यू टूयब, डेलीमोशन और फेसबुक पर भी यह लाइव शो देखा गया। शपथ ग्रहण के सीधे प्रसारण के लिए एक फेसबुक पेज “ओथ आफ आफिस“ बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आईफोन और आई पैड स्मार्ट फोन पर भी इसे दिखाया गया है। शपथ ग्रहण के दृश्य को फ्रांस की ग्लोबल वेबसाइट पर 6 हजार से ज्यादा लोगों ने आनलाइन देखा है। ज्यादातर भारतीयों ने पहली बार इस नान इंटरटेनमेंट कांन्टेन्ट को देखा है और आज दोपहर तक समाजवादी पार्टी की वेबसाइट पर 8 हजार से ज्यादा हिट्स हुए थे।
स्मरणीय है, श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को आधुनिक युग की नई संचार तकनीक से जोड़ने का काम किया है और इसके माध्यम से वे पार्टी के सुदूर कार्यकर्ताओं तक की गतिविधियों से परिचित रहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in