Categorized | लखनऊ.

निकाय के चुनाव की दृष्टि से मतदाता सूची अभियान में जुटेंगे

Posted on 15 March 2012 by admin

img_9864भारतीय जनता पार्टीे के कार्यकर्ता स्थानीय निकाय के चुनाव की दृष्टि से मतदाता सूची अभियान में जुटेंगे। आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित राजधानी के पूर्व विधानसभा के प्रमुख कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए घर-घर सम्पर्क कर नए मतदाता बनाने के कार्य में जुटें।
श्री मिश्र ने कहा कि लखनऊ का नेतृत्व अटल जी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव में जीत के लिए कार्य करें। हर वार्डों में पार्टी का परचम फहराएं। बैठक का संचालन लखनऊ महानगर के महामंत्री मान सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनुपमा जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, महामंत्री अभिजात मिश्र, हरीश जोशी, सुनील मिश्र एवं पार्टी के पार्षद, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in