Categorized | लखनऊ.

पार्टी विधानमंडल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी

Posted on 14 March 2012 by admin

img_9850-optimizedभारतीय जनता पार्टीे ने जनता द्वारा दिये गए जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी विधानमंडल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। आज प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश पदाधिकारी मंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने यह बात कही।
श्री शाही ने कहा कि बैठक में 2012 के विधानसभा चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ तथा परिणाम की समीक्षा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेई की अध्यक्षता में अध्ययन समिति का गठन किया गया जो प्रत्येक बिन्दुओं पर गहराई से विचार करेगी। इस समिति में सतपाल मलिक, धर्मपाल सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, अशोक कटारिया, अशोक गोयल, दिवाकर सेठ, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, केदारनाथ सिंह, जयप्रकाश निषाद, नरेश सिरोही, सुशील शाक्य रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नगरीय निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है। इसके लिए दो समितियां बनाई गई हैं। नगर निगम के लिए डा0 दिनेश शर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, दमयन्ती गोयल तथा नगरपालिका के लिए सुरेश खन्ना, हरद्वार दुबे, मनीष असीजा को जिम्मेदारी दी गई है।
img_9837श्री शाही ने कहा कि 31 मार्च के पहले सभी जिलों की बैठकें होगी जिसमें विधानसभावार समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वातावरण के हिसाब से हम अधिक सीटें पाने की अपेक्षा में थे किन्तु मतों के धु्रवीकरण के कारण ऐसा नहीं हो सका। कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में लगे थे जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक आगे की रणनीति और स्थानीय निकाय चुनाव की जीत पर केन्द्रित रही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेल बजट में किराए की वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in