Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा जी को बधाई

Posted on 13 March 2012 by admin

उत्तराखण्ड प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में कंाग्रेसजनों द्वारा पटाखे दागे गये, ढोल नगाड़े के साथ सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये गये व मिष्ठान्न वितरण कर खुशियां मनायी गयीं। इस मौके पर कंाग्रेसजनों द्वारा श्री विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया गया।
उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री शशिकान्त तिवारी, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री विजय सक्सेना, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री इरशाद अली, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री प्रभुजोत बत्रा लकी, श्री प्रदीप सिंह, श्री राज्यपाल सिंह, श्री राजशेखर सिंह, श्री सुशील तिवारी पम्मी, श्री विजय त्रिपाठी, मो0 शोएब, श्री मेंहदी हसन, श्री रामचन्द्र पाण्डेय, श्री प्रेमशंकर द्विवेदी आदि कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवमनोनीत मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा जी को बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in