Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

Posted on 12 March 2012 by admin

12-03-aभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी हरपाल सिंह, एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आए आज सैकड़ों किसान प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी की भारी मतो से जीत पर हर्श जताते हुए श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। किसान यूनियन ने इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी को ज्ञापन देकर विधान सभा चुनावों में भाकियू की सक्रियता तथा किसानों की समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।
प््रादेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने किसान प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। चैधरी चरण सिंह ने सर्वप्रथम किसानों की राजनीति की और उनके अधिकारी की लड़ाई लड़ी थी। इस परम्परा और विचार को श्री मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया और किसानों के कल्याण की कई योजनाएं अपनी सरकारों में चलाई। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किसानों से जो वायदे किए गए है उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। किसान की उपज का लागत मूल्य निर्धारित करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। लागत मूल्य का 50 प्रतिषत उसमें जोड़कर जो राशि आएगी वह विभिन्न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य होगा। सरकार सीधे किसानों से फसल खरीदेगी। आलू भंडारण के लिए बडे पैमाने पर कोल्ड स्टोरेज स्थपित करने में 25 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। किसानों को अब सिंचाई के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। किसानों को 4 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा। किसानों की जमीन किसी भी स्थिति में नीलाम नहीं की जाएगी। 65 वर्ष की उम्र वाले किसान को पेंशन दी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in