Categorized | लखनऊ.

अपनी विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

Posted on 12 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक कलराज मिश्र ने अपनी विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने अपने विजय के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधान सभा का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर जनता के मन में पार्टी के प्रति भरोसा जगाया। यही वजह रही कि यहां पर पार्टी प्रत्याशी के रूप में मैं विधान सभा चुनाव में बड़े अंतर से विजयी हुआ। श्री मिश्र आज इन्दिरानगर के सेक्टर 19 (नीलकण्ठेश्वर पार्क) में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय जनता को संबोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में मुझे मतों के रूप में अपना स्नेह व सहयोग दिया है। जनता ने जिन अपेक्षाओं व विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, मेरा प्रयास होगा कि मैं जनता के भरोसे पर खरा उतरूं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि विधान सभा में उनके प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने के लिए वे हर संभव प्रयास करंेगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, भृगुनाथ शुक्ल, यशपाल सिंह थापा, संदीप पाठक, चन्दन सिंह नेगी, राम सिंह लोधी, सोहन लाल लोधी, तारावती शुक्ला, राम गोपाल मिश्र, विनोद श्रीवास्तव, डी0के0 कुशवाहा, मयंक अग्रवाल, देवेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र यादव आदि रहे।
श्री मिश्र ने आदिल नगर, विराट खंड गोमतीनगर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय जनता को संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in