Categorized | लखनऊ.

श्री राहुल गांधी व श्री जयन्त चैधरी ही किसानों और नौजवानो के सच्चे हितैशी हैं

Posted on 04 March 2012 by admin

anil-dubeyराष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अनिल दुबे ने सातवें चरण के मतदान के बाद कहा कि आज जनता खासकर नौजवानो ने भारी मतदान करके प्रदेश से बसपा का सफाया कर रालोद और कांग्रेस के गठबन्धन और रालोद तथा कांग्रेस के स्टार प्रचारक श्री जयन्त चैधरी व राहुल गांधी के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है उन्होने कहा कि पश्चिमी यू0पी0 के जनपदों में भाजपा व सपा दूर-दूर तक लड़ाई में भी नही रहे।
आज भारी मतदान पर अपनी प्रतिक्रिया में श्री दुबे ने कहा रालोद ने कांग्रेस से गठबन्धन करके चुनाव लड़ा इस गठबन्धन के पक्ष में छठें और सातवें चरण के चुनाव में पश्चिमी उ0प्र0 की जनता ने भारी जनसमर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया कि रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह, श्री राहुल गांधी व श्री जयन्त चैधरी ही किसानों और नौजवानो के सच्चे हितैशी हैं और रालोद कांग्रेस ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं।
श्री दुबे ने कहा कि पश्चिमी उ0प्र0 में गठबन्धन दो तिहाई सीटें जितेगा और प्रदेश में कांग्रेस रालोद गठबन्धन की सरकार बनना तय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in