Categorized | लखनऊ.

आगामी 4 मार्च को महामहिम श्री राज्यपाल करंेगे दो दिवसीय फोटो एवं लघु फिल्म प्रदर्शनी का उद्घाटन

Posted on 02 March 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के महामहिम श्री राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी आगामी 04 मार्च को अपरान्ह 4.00 बजे मतदाता जागरूकता एवं उ0प्र0 निर्वाचन-2012 पर आधारित दो दिवसीय फोटो एवं लघु फिल्म प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी का आयोजन ललित कला अकाडमी लखनऊ में किया जा रहा है।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का थीम ‘‘मतदाता के संग: चुनाव के रंग’’ रखा गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्रों- हिन्दुस्तान, जागरण, टाइम्स आॅफ इण्डिया, जनसंदेश, वायस आॅफ लखनऊ, अमर उजाला तथा राष्ट्रीय सहारा
संस्थान द्वारा अपनी गैलरी बनाकर फोटोग्राफ्स तथा मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन से जुड़े समाचार/कवरेज प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 27 प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स द्वारा भी अपने छायाचित्रों को प्रदर्शित किया जायेगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि विभिन्न इलेक्ट्रानिक चैनल्स जिनमें ईटीवी, सहारा समय, जी न्यूज, साधना न्यूज, इण्डिया न्यूज, जनसंदेश, न्यूज एक्स, दूरदर्शन, आईबीएन-7, सीएनईबी, न्यूज 18, सी न्यूज, संस्कार न्यूज, जीएस 7 न्यूज, एशियन टीवी न्यूज तथा आईपीएन न्यूज शामिल हैं द्वारा निर्मित 5 मिनट की लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए प्रत्येक श्रेणी में प्रथम श्रेणी में 11000 रूपये, द्वितीय श्रेणी में 7500 रूपये तथा तृतीय श्रेणी में 5000 रूपये के नकद पुरस्कार रखे गये हैं तथा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेन्टो एवं प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।
मतदाता जागरूकता एवं उ0प्र0 निर्वाचन-2012 पर आधारित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 5 मार्च को अपरान्ह 4.00 बजे ललित कला अकाडमी लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा समारोह के मुख्य अतिथि तथा भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक    श्री के0 राम चन्द्रन विशिष्ट अतिथि होंगे। यह प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी देखने के लिए किसी भी प्रकार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in