Categorized | लखनऊ.

तिलक तराजू और तलवार, पलटेंगे माया सरकार

Posted on 02 March 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि जनता ने भाजपा को शानदार समर्थन दिया है। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसके लिए हम प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान ’तिलक तराजू और तलवार, पलटेंगे माया सरकार’ का नारा देते हुए श्री शाही ने कहा कि ये सभी वर्ग एकजुट होकर भाजपा को समर्थन दिए हैं।
img_9638श्री शाही ने कहा कि भाजपा ने छः चरणों के चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। जैसे-जैसे चुनावी चरण बढ़ते गए वैसे-वैसे भाजपा की बढ़त होती गई। कल सातवें चरण के साठ सीटों पर होने वाले मतदान में भाजपा 25 से 26 सीटें जीतेगी। हम अपने बलबूते सरकार बनाने पर कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद थी कि और मंत्रियों की तरह नसीमुद्दीन को भी मायावती बर्खास्त करंेगी लेकिन बजाए इसके उन्होंने नसीमुद्दीन को बचाने की कोशिश की, जबकि लोकायुक्त ने नसीमुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम अकूत संपत्तियों को अपनी जांच में सही पाया है। मंत्रियों के घोटालों में मायावती का संरक्षण है क्योंकि वह भी इसमें हिस्सा लेती हैं। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन के साथ-साथ मायावती की भी जांच होनी चाहिए।
श्री शाही ने कहा कि चुनाव की शुरूआत में कांगे्रस में जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं थी तो इसके लिए उसने मजहबी आरक्षण का सहारा लिया लेकिन उसका दाॅंव उल्टा पड़ गया। धर्म आधारित आरक्षण के विरोध में सारे पिछड़े/अति पिछड़े वर्ग ने भाजपा को वोट किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी गिरगिट की तरह रंग बदलने की कोशिश की और कहा कि पिछली गलतियां दोहराई नहीं जाएंगी लेकिन सातवंे चरण के पहले ही उनके चेहरे से मुस्कान उतरने लगी है। उनके शासन में पांच साल तक गुण्डई के भय से लोगों ने सपा को खारिज कर दिया। श्री शाही ने कहा कि सपा के पाले हुए गंुडे मतदान पूरी तरह संपन्न होने से पहले ही सब्र नहीं रख सके और अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। इसका जीता-जागता उदाहरण सपा विधायक के आवास में आज हो रहे तांडव से समझा जा सकता है। जहां पैसा और गुण्डागर्दी का खेल देख गया। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की हैं।
भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ी है और उस पर कायम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से मुक्त होना चाहते थे। जाति-मजहब से ऊपर उठकर लोगों ने मतदान भी किया है।
श्री शाही ने कहा कि मायावती के 100 घोटालों की जांच की मांग हमने राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से की थी किन्तु भाजपा की प्रथम सूचना को अनदेखा किया गया परिणामस्वरूप सोनभद्र का खनन हादसा हो गया। अगर शुरू में ही ध्यान दिया गया होता तो वहां 11 लोगों की जान नहीं गई होती। भाजपा दोषी लोगों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि हमने 1 मार्च को सोनभद्र जाने का कार्यक्रम बनाया था किन्तु प्रशासन ने रोक दिया अब पुनः 4 मार्च को वहां जाकर पीडि़त परिवारों को अपनी संवेदना व्यक्त करूंगा। श्री शाही ने कहा कि आज उ0प्र0 आतंकवादियों व अवैध हथियारों का अड्डा बन गया है। आज कुशीनगर के अहरौली में हुआ भयानक विस्फोट उसी का हिसा है। एक सवाल के जवाब में श्री शाही ने कहा कि नौजवानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और महिलाओं ने महंगाई के खिलाफ वोट किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in