Categorized | लखनऊ.

कुण्ठित होकर रालोद के बारे में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं

Posted on 02 March 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अनिल दुबे ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही द्वारा रालोद के सम्बन्ध में दिए गये अनर्गल बयान को उनकी हताशा और निराशा का परिचायक बताते हुए कहा है कि उ0प्र0 की जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद श्री शाही कुण्ठित होकर रालोद के बारे में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। श्री दुबे ने कहा है कि जिस भाजपा को तीन बार बसपा प्रदेश में टैªक्सी के रूप में इस्तेमाल कर चुकी है उसके मुंह से ऐसी बात शोभा नही देती।
भाजपा अध्यक्ष के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में श्री दुबे ने कहा कि पश्चिमी उ0प्र0 में रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह व श्री जयन्त चैधरी व श्री राहुल गांधी की आंधी चल रही है। छठें चरण के मतदान में यह बात स्पष्ट भी हो चुकी है। इस चरण में भाजपा का कहीं नामो निशान नही था और कल सातवें चरण के मतदान में भी भाजपा कहीं दिखाई नही पड़ रही है इसी बौखलाहट में भाजपा अध्यक्ष द्वारा रालोद के सम्बन्ध में अमर्यादित और अनर्गल टिप्पणी की गयी है।
श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस गठबन्धन उ0प्र0 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है और उ0प्र0 की जनता ने पिछले छे चरणों में रालोद और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और सातवें चरण के लिए उत्साहित होकर समर्थन दे रही है उससे स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में रालोद कांग्रेस गठबन्धन की सरकार बनना तय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in