Categorized | लखनऊ.

यूपी की बिगड़ी राजनीतिक संस्कृति सुधारनी है- उमा

Posted on 02 March 2012 by admin

गोला गोकर्णनाथ/लखनऊ 1 मार्च 2012, गोला गोकर्णनार्थ लखीमपुर विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती ने आरोप लगाया कि सपा और बसपा ने कांग्रेस के संरक्षण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ दी है। यहां मुद्दों के बजाय जाति व मजहब की राजनीति हो रही है। जनता के सहयोग से भाजपा बिगड़ी हुई राजनीति को पटरी पर लाएगी। भाजपा जनता के साथ है और जनता भाजपा के। वे आज यहां पार्टी के प्रत्याशी ईश्वरदीन वर्मा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं।
उमा ने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में जातिवादी राजनीति का जहर बो दिया है और कांग्रेस संप्रदाय विशेष के तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। पिछले एक दशक में समाजवादी पार्टी की जातिवादी राजनीति ने अपराधीकरण को बढ़ाया है जबकि बसपा की जातिवादी राजनीति ने भ्रष्टाचार को पोषित किया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि जातियों की राजनीति करने वाले इन दलों और नेताओं ने अपनी ही जातियों के हितों का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मजहबी आरक्षण के दुश्चक्र में फंसकर सपा और बसपा दलितों और पिछड़ों का ही गला काटने पर उतारू हो गई हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को बचाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगें।
सुश्री भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के मुद्दों की पटरी पर लौटे बगैर न तो प्रदेश का कल्याण होने वाला है और न देश का। हम जनता के सहयोग से प्रदेश की राजनीति को ठीक करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बसपा की भ्रष्टाचारी सरकार नहीं चाहते। वे बसपा के विकल्प में सपा का गुंडाराज भी नहीं चाहते। भाजपा जनता के साथ है और जनता भाजपा के।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in