Categorized | UP Elections

कांगे्रस के पक्ष में मतदाताओं को प्रलोभन देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के संबंध में

Posted on 29 February 2012 by admin

सेवा मेें,
मुख्य निर्वाचन अधिकारी
उत्तर प्रदेश,

विषयः आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगातार विज्ञापन प्रसारित कर कांगे्रस के पक्ष में मतदाताओं को प्रलोभन देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के संबंध में।
महोदय,
अवगत कराना है कि राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के क्रम में आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं को कांगे्रस के पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित करने का काम कर आदर्श आचार संहित का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन में प्रसारित किया जा रहा है कि -
मेहनत से काम का भरोसा है, हम बढ़ेंगे आगे भरोसा है, मिलकर आगे चलेंगे भरोसा है — भरोसा है- प्रधानमंत्री के नये 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत लोगों को मिल रही बेहत्तर जिंदगी, पढ़ाई व रोजगार जो देता है अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने का अवसर- ये योजना आप तक भारत सरकार द्वारा लाई गई है- भरोसा है भरोसा है।
उपरोक्त विज्ञापन 27 फरवरी 2012 को सायंकालीन प्रादेशिक समाचार जो कि आकाशवाणी लखनऊ द्वारा प्रसारित किया जा रहा था उसके समाप्त होने के तुरन्त बाद प्रसारित किया गया।

इस संदर्भ में आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मामले में हुए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का संदर्भ ग्रहण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
अतः इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराकर इस विज्ञापन को तथा अन्य जो इसी कोटि में आते हों को तत्काल रोका जाए, एवं दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। कृपया कृत कार्यवाही से हमें यथाशीघ्र अवगत कराने की कृपा करें।

विन्ध्यवासिनी कुमार सत्यदेव सिंह विजय बहादुर पाठक
प्रदेश महामंत्री भाजपा उ0प्र0 मुख्य प्रवक्ता, भाजपा उ0प्र0 प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उ0प्र0

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in