Categorized | लखनऊ.

क्या ऐसी मुख्यमंत्री को बना रहना चाहिए ?

Posted on 28 February 2012 by admin

rajnath-jiचांदपुर-  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने  चांदपुर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2007 मंे दहशत का माहौल था। सपा की सरकार में हुई ज्यादतियों के बारे में मायावती ने कहा कि मेरी सरकार आने पर मुलायम सिंह व अमर ंिसंह जेल में होंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि जिसका मन का ही दौलत के लिए ललचाता हो वह किसी को सजा क्या दे सकता है। इस सरकार में आठ हजार करोड़ रूपये के विकास कार्याें में से पांच हजार करोड़ कहां गए ? किसी को पता नहीं। एक ही विभाग के तीन-तीन अधिकारी मार दिए जाते हैं। क्या ऐसी मुख्यमंत्री को बना रहना चाहिए ?
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर सपा, बसपा के भ्रष्टाचारियों को जेल के अंदर झोंक दिया जाएगा। ये सभी पार्टियां केंद्र में कांग्रेस को समर्थन देते हैं और यहां बयानबाजी कर जनता की आंखों में धूल झांेकते हैं। कांग्रेस की लगभग 2.5 लाख करोड़ रूपये के घोटालों का समर्थन बसपा व सपा कर रही है। नेताओं की चमड़ी इतनी मोटी हो गई है कि बिना सत्ता के इनसे रहना मुश्किल हो गया है। हमारी सरकार बनने पर तीन महीने के अंदर सिटीजन चार्टर लागू कराया जाएगा। गन्ने का मूल्य 300 रूपये कुंतल किया जाएगा। आप सत्ता व व्यवस्था बदल सकते हैं। इसलिए भाजपा को वोट देकर समर्थन करें।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ जनता को इस सरकार ने लूटा है। हमारी सरकार आने पर समय से गन्ने की मिले चलाई जाएंगी। गन्ने का भुगतान नहीं करने पर मिल मालिकों को जेल भेज दिया जाएगा। किसानों के एक लाख तक के कर्जें माफ होंगे। एक करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in