Categorized | लखनऊ.

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 में खीचें गये फोटोग्राफ्स की दो दिवसीय प्रदर्शनी ललित कला अकादमी में 4 मार्च से

Posted on 28 February 2012 by admin

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 के अन्तर्गत फोटो जर्नलिस्ट द्वारा खींचे गये फोटोग्राफ्स की दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आगामी 4 मार्च से 5 मार्च 2012 तक राज्य ललित कला अकादमी में आयोजित की जायेगी। फोटो प्रदर्शनी की थीम-मतदाता पंजीकरण/विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस/मतदाता जागरूकता रखी गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहाॅं यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी इलेक्ट्रानिक/प्रिन्ट मीडिया के समाचार सम्पादकों, समाचार एजेन्सियों के ब्यूरो चीफ तथा दूरदर्शन के उप महानिदेशक से अनुरोध किया गया है कि वे अपने मीडिया के फोटोग्राफर्स/कैमरामैन द्वारा खींचे गये फोटोग्राफ्स मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मीडिया सेल में 29 फरवरी, 2012 तक उपलब्ध करा दें।
श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी की थीम पर आधारित श्वेत-श्याम या रंगीन फोटोग्राफ्स जिन्हें हाई रिजोल्यूशन में खींचा गया हो, 12ग18 इंच या 15ग18 इंच अथवा 18ग18 इंच साइज में होने चाहिए। फोटोग्राफ्स में फोटोग्राफर का नाम, फोटो से संबंधित स्थान, जिला तथा तिथि का उल्लेख होना आवश्यक है। संबंधित संस्था द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले फोटोग्राफ्स उनको आवंटित निःशुल्क पवेलियन में स्वयं लगाने होंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस फोटो प्रतियोगिता में समाचार पत्रों से सम्बद्ध फ्री लान्सर फोटोग्राफर्स भी भाग ले सकते हैं तथा प्रदर्शित किये जाने वाले फोटोग्राफ्स के साइज 12ग18 इंच या 15ग18 इंच अथवा 18ग18 इंच होने चाहिए तथा फोटोग्राफ्स जिन्हें हाई रिजोल्यूशन में खींचे गये हो। फ्री लान्सर फोटोग्राफर्स को फोटो में अपना नाम फोटो से संबंधित स्थान, जिला तथा दिनांक का उल्लेख भी करना होगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी की थीम-मतदाता पंजीकरण/विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 तथा राष्टीय मतदाता दिवस/मतदाता जागरूकता पर इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा एजेन्सीज द्वारा बनायी गयी 5 मिनट या उससे कम अवधि की फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा जिसकी साफ्ट कापी 29 फरवरी, 2012 तक उपलब्ध करानी होगी। प्रदर्शनी में इन्टरनेट पर लोड की गयी फोटो या 5 मिनट या 5 मिनट से कम लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जायेगा जिसकी साफ्ट कापी 29 फरवरी, 2012 तक उपलब्ध कराना होगा।
श्री सिन्हा ने इलेक्ट्रानिक/प्रिन्ट मीडिया के समाचार सम्पादकों, समाचार एजेन्सियों के ब्यूरो चीफ तथा दूरदर्शन के उप महानिदेशक से अनुरोध किया गया है कि वे फोटो प्रदर्शनी में अपनी सहभागिता की सूचना से दो दिनों के अन्दर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अवगत करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in