Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कांग्रेस - चुनावी जनसभा

Posted on 28 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 28 फरवरी को बरेली, खीरी एवं मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी पूर्वान्ह 10.30बजे से      11.30बजे तक जनपद बरेली में जनसम्पर्क करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह 12.00 से 12.40बजे तक जनपद बदायूं के आंवला में, अपरान्ह 1.20बजे से 2.05बजे तक जनपद लखीमपुरखीरी के मोहम्मदी में एवं अपरान्ह 2.15बजे से 3.00बजे तक जनपद शाहजहांपुर के श्रीनगर में, अपरान्ह 4.00बजे से सायं 4.45बजे तक जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कल दिनांक 28फरवरी को जनपद भीमनगर के चंदौसी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मंे आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी एवं सांसद श्री पी0एल0 पुनिया जी कल दिनांक 28फरवरी को बदायूं, दातागंज, कटरा एवं तिलहर विधानसभा क्षेत्र कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी कल दिनांक 28फरवरी को जनपद रामपुर के स्वार, नवाबगंज, चमरौवा एव पीलीभीत व रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सतपाल महराज जी कल दिनांक 28फरवरी को बदायूं, बढ़पुर, शाहजहांपुर एवं नगीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in