Categorized | UP Elections

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र -199 जसवंतनगर के पोलिंग स्टेशन 300 पर पुनर्मतदान कल 26 फरवरी को

Posted on 26 February 2012 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने पाँचवे चरण में हुये गत 23 फरवरी के मतदान के अंर्तगत 199-जसवंतनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 300- जूनियर हाईस्कूल बेर पश्चिम में कल 26 फरवरी 2012 (रविवार) को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी. मेश्राम ने आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग एजेण्टस की उपस्थिति में वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने के पूर्व, ईवीएम पर माॅक-पोल किया जाता है ताकि एजेण्टस संतुष्ट हो सकें कि मशीन ठीक से काम कर रही है।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि माॅक पोल समाप्त होने के बाद उसका डाटा पीठासीन अधिकारी द्वारा क्लीयर किया जाता है और एजेण्टस को दिखा दिया जाता है कि मशीन में पहले से कोई भी वोट दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले मंे माॅक-पोल का डाटा क्लीयर नहीं किया गया जिससे वह मत भी वास्तविक मतों में जुड गये अतः पुनर्मतदान कराने की आवश्यकता हुई और आयोग ने दुबारा मतदान कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in