Categorized | हापुड़

दलित उत्थान के नाम पर केवल दलित पे्ररणा स्थल बने

Posted on 26 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेत्री एवं नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्रीमती सुषमा स्वराज ने हापुड़ विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय का नारा  दिया था। दलित उत्थान के नाम पर केवल दलित पे्ररणा स्थल बने वह भी लूट खसोट से अछूता नहीं रह पाया।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि कितनी बड़ी विडम्बना है कि सत्ता संभालने के बाद सर्वजन पिटाय, सर्वजन दुखाय का नारा चरितार्थ हुआ। श्रीमती स्वराज ने कहा कि मायावती ने दलितों एवं गरीब वर्गो के उत्थान के लिए कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे दलितों व गरीबों का उत्थान हो सके। इससे अच्छा तो तब होता जब मायावती प्रदेश में उद्योग लगाती और उन उद्योगों में गरीबों को वरीयता देकर रोजगार देती। बसपा व सपा के शासन में तो प्रदेश से उद्योगों का पलायन ही हुआ।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि लोकदल के अजीत सिंह चारों धाम (सपा-भाजपा-बसपा-कांगे्रस) की यात्रा करने के बाद फिर यात्रा करने पर निकल पड़े हैं। हम कुछ कर पायें या न कर पाएं लेकिन आम आदमी के मुंह का नेवाला छीनने का पाप नहीं करेंगे। ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था। केन्द्र की यूपीए सरकार ने तो महंगाई के मायने ही बदले दिए। हर क्षेत्र में महंगाई की बाढ़ सी आ गई है। भ्रष्टचार में तो कांगे्रस व बसपा ने रिकार्ड तोड़ कार्य किया है। दिल्ली में कांगे्रस तो उ0प्र0 में मायावती ने भ्रष्टाचार का झंडा बुलन्द किया है।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि हद तो तब हो गई जब सलामन खुर्शीद का यह बयान की बाटला हाउस की घटना से कांगे्रस को रोना आ जाता है। लेकिन शहीद इंस्पेक्टर मोहन चन्द्र शर्मा के लिए एक भी शब्द नहीं। आतंकवादियों के लिए संवेदना और शहीद की अवहेलना। इस कृत्य को जनता कभी माफ     नहीं करेगी। आज खेती किसान के लिए घाटे का सौदा बन गई है। भाजपा किसान को कैसे फायदा हो कैसे किसान उन्नत कृषि पैदा कर सके। इसके लिए कृषि नीति पर विचार होना चाहिए। हमने ही एफ0डी0आई0 का विरोध किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in