Categorized | लखनऊ.

नेता विरोधी दल,उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव की प्रेस कांफ्रेन्स के मुख्य बिन्दु

Posted on 26 February 2012 by admin

25-02-2012-aÛ प्रदेश की जनता विधान सभा निर्वाचन में मतदान के जरिए बसपाराज के अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर अपना आक्रोश जता रही है। उसने समाजवादी पार्टी को सशक्त विकल्प मानकर उसको बहुमत में लाने का मन बना लिया है। अब तक हुए पांच चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी की बढ़त को आम स्वीकार्यता मिली है।
Û जनता बसपा की वादाखिलाफी और घटिया गवर्नेन्स से बुरी तरह आहत है। सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था सुधारने का वायदा किया था किन्तु उनके कार्यकाल में अवैध कब्जे, लूट, हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाओं का रिकार्ड बन गया। मुख्यमंत्री के जन्म दिन की चन्दा वसूली में इंजीनियर मनेाज गुप्ता को बेरहमी से मारा गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के उत्पीड़न के फलस्वरूप वरिष्ठ आईएएस श्री हरमिन्दर राज सिंह सहित जिलो में तैनात कई अधिकारीे मौत को गले लगाने को मजबूर हो गये।
Û ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घोटाले में दो सीएमओ मारे गए, डिप्टी सीएमओ की जेल में हत्या हो गई और विभाग के तीन अन्य अधिकारी भी संदिग्ध स्थितियों में मृत पाए गए। इस घोटाले की सीबीआई जांच की आंच से मुख्यमंत्री भी नहीं बचनेवाली है। इस घोटाले की छानबीन में अधिकारियों और दलालों के यहां छापे पड़ रहे है।
Û प्रदेश में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग के तमाम मामलों में दो दर्जन से ज्यादा मंत्री फंसे हुए हैं। लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट में कई मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने की संस्तुतियां हुई, मुख्यमंत्री ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। उनके विश्वस्त मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश लोकायुक्त ने की है। लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए है। उनको न तो मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किया और नहीं दोषसिद्ध होने के कारण जेल भिजवाया। स्पष्ट है कि वे इन भ्रष्ट मंत्रियों के जरिए उगाही करती रही है, इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं कर सकती है। वे तो बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ भी कुछ नहीं बोल रही है।
Û समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही बसपा सरकार की मुख्यमंत्री सहित जिन मंत्रियों- अधिकारियों ने लूट मचाई है उनकी संपत्ति जब्त कर सार्वजनिक उरपयोग में लगाई जाएगी।
Û समाजवादी पार्टी थाने से लेकर जिलाधिकारी तक अधिकारियों को निर्देशित करेगी कि वे आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय रूचि लें और यह देखें कि किसी निर्दोष का उत्पीड़न न हो।
Û समाजवादी पार्टी सरकार कानून व्यवस्था के प्रति पूर्णतया गम्भीर होगी और किसी भी स्तर पर किसी की भी गुण्डई नहीं चलने दी जाएगी। असामाजिक तत्वों की जगह जेल में होगी।
Û बसपाराज में विधायिका की शक्तियां नष्ट करने का काम हुआ। इस कारण भ्रष्टाचार बढ़ा क्योंकि चर्चा के माध्यम से उसपर अंकुश लगाने से विधायकगण वंचित रखे गए। संसदीय प्रणाली नष्ट कर बसपा ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया।
Û समाजवादी पार्टी सरकार में रोजगार सृजन की विशेष योजनाएं चलाई जाएगी। गरीब परिवारों को प्रतिदिन कम से कम 500 रूपए की आय हो इसके लिए रोजगारपरक योजनाएं चलाई जाएगी।
Û समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बालिकाओं-महिलाओं की इज्जत सुरक्षित रहेगी, भयमुक्त समाज की गारंटी होगी, भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी और सत्ता का दुरूपयोग किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in