Categorized | लखनऊ.

मायाराज लूट का राज है और मुलायम का राज गुण्डाराज था

Posted on 24 February 2012 by admin

परिक्षितगढ़/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज हस्तिनापुर विधानसभा के प्रत्याशी बृजेन्द्र दोहर बाल्मीकी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मायाराज लूट का राज है और मुलायम का राज गुण्डाराज था। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व के ऐतिहासिल स्थल परिक्षीत गढ़ में आपको इस कलयुग को  बदलने का आह्वान करने को आए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह वह धरती है जहां राजा परिक्षीत ने कलयुग का धरती पर प्रवेश रोक रखा था। काल को भय सताने लगा था। संस्कृत और इतिहास से जुड़े इस पवित्र स्थल पर हम आप सबका अभिनन्दन करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, महंगाई, और अपराध रूपी कलयुग को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार इस क्षेत्र में आया हॅू । एक बार जब यह हस्तिनापुर बाढ़ से प्रभावित था तो राहत व बचाव कार्य में आपके साथ खड़ा था। दूसरी बार पवांना चीनी मिल पर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर आपके साथ खड़ा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी विभीषिका में भी बसपा के विधायक व कार्यकर्ताओं को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा राहत कार्य रास नहीं आ रहा था  और वे मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
श्री शाही ने कहा कि जिनमें इतनी संवेदनशीलता नहीं है वह देश का भला कभी नहीं कर सकते। श्री शाही ने कहा कि बीएसपी कार्यकर्ताओं व नेताओं की वसूली से प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई। उन्होंने कहा कि मायाराज में कोई भी प्रमाण पत्र बिना घूस दिए नहीं मिल सकता। यहां तक की गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले लोगोें के कार्ड के लिए भी लोगों को घूस देना पड़ता हैं। सपा के मुलायम राज में उसके कार्यकर्ताओं का नारा था ’खुली दुकान हमारी बंद दुकान तुम्हारी’ का नारा लगता था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट पर सपा का हल्ला बोल, पुलिस अधिकारी को गाड़ी के बोनट पर घुमाना और मकानों तथा दुकानों तथा जमीनों पर कब्जे की बारदातें पुरानी बात नहीं हैं। यह कलयुग है।
श्री शाही ने सभा को संबोधित करते हुए कांगे्रस युवराज राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की जमकर खिंचाई की। श्री शाही ने कहा कि 66 साल में 58 साल कांगे्रस राज करती रही। सात साल से लगातार केन्द्र में काबिज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 120 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, 6 करोड़ लोग कुपोषण के शिकार हैं, 8 करोड़ लोग टी0वी0 से गस्त हैं और 5 करोड़ लोगों के आंख में रोशनी नहीं है। इस पर गुस्सा राहुल गांधी को क्यों नहीं आता ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उ0प्र0 से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। उन्होंने सवाल पूछा जब 2जी-स्पेक्ट्रम घोटाला हो रहा था, कामनवेल्थ गेम्स घोटाला हो रहा था, आदर्श सोसाइटी घोटाला हो रहा था और घोटाले के आरोप में दो-दो कैबिनट मंत्री ए0राजा, दयानिधि मारन, सीडब्लूजी के चैयरमैन कलमाड़ी जेल जा रहे थे तब राहुल गांधी कहां थे। विेदशों में जमा काले धन को वापस लाने में भी कांगे्रस की नीयत ठीक नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी का भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात थोथा गाल बजाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी टप्पल जाने का नाटक करते हेैं और 450 रू0 प्रति बोरी की डीएपी खाद किसानों को 1 हजार रू0 में मिल रही है। उन्होंने कहा कि मनमोहन ंिसह कहते है कि हाथी पैसा खा रहा है। उन्होंने सवाल पूछा केन्द्र सरकार महावत है, जब बसपा का हाथी प्रदेश चर रहा था तो महावथ क्या कर रहा था।
श्री शाही ने कहा कि 500 आबादी तक के गांव को सड़क योजना तहत सड़क, 25 हजार आबादी तक के गांव अस्पताल, पंचायत स्तर पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय अटल जी की सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 हिन्दुस्तान में सर्वोत्तम प्रदेश बन सकता है और यह भाजपा का संकल्प है। हमने वादा किया है कि किसानों के एक लाख का कर्ज माफ करेंगे, पांच वर्ष में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे, 90 लाख युवकों को उद्योग धंधों के माध्यम से रोजगार देंगे। डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों को नियमित करेंगे, 2 लाख नए शिक्षक व 1 लाख पुलिस की भर्ती करेंगे। महिलाओं के लिए अलग से भर्ती बोर्ड बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 4 वर्ष में 40 वर्ष का काम किया।  हम प्रदेश को गुण्डा मुक्त, भ्रष्टार मुक्त खुशहाल प्रदेश बनाएंेंगे। उन्होंने भाजपाउ के सभा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in