Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र में धमकी नहीं चलती

Posted on 24 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में धमकी नहीं चलती है। कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी को बहुमत न मिलने पर प्रदेश में राष्ट्रपति राज लगाने की जो धमकी दे रहे हैं उसके पीछे उनकी निराशा है। उन्होने मान लिया हैं कि जनता उनको विश्वास मत नहीं देने वाली है। जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
श्री यादव ने आज जनपद अलीगढ़ में 5 तथा हाथरस और गौतमबुद्धनगर में एक-एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होने अलीगढ़ में इगलास, छर्रा, अतरौली, बरौली और खैर विधान सभा क्षेत्रों के अतिरिक्त हाथरस के सिकन्दराराऊ और गौतमबुद्धनगर के जेवर विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की।
श्री यादव ने कहा कि लोग बसपा के अत्याचारों से ऊबे हुए हैं। कांग्रेस ने 40 साल राज किया और प्रदेश में खुशहाली नहीं आई। उस पर जनता का भरोसा नहीं है। भाजपा ने सिर्फ सांप्रदायिकता का जहर बोया है। समाजवादी पार्टी की कथनी-करनी में कभी अंतर नहीं रहा। जनता जानती है कि हम जो वायदे कर रहे हैं उन्हें पूरा भी करेगें।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बसपा की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आधे दर्जन से ऊपर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुके हैं। आधे दर्जन मंत्री विधायक बलात्कार, लूट और हत्या के आरोपों में जेल में है। मुख्यमंत्री ने इन मंत्रियों विधायकों के सहारे धन उगाही की और अब जब सरकार जानेवाली है वे उन्हें हटाने या टिकट काटने का नाटक कर रही है। उनके सबसे खास मंत्री नसीमुद्दीन के खिलाफ लोकायुक्त ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं। कुछ दिनों में उनके सहित पूरा मंत्रिमण्डल जेल में होगा।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव की हवा बह रही है। नौजवान बड़ी संख्या में मतदान करने निकले हैं। नौजवानों को समाजवादी पार्टी में ही आगे बढ़ाया गया है। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में नौज्वानों के लिए भी बहुत कुछ है। उन्हें सस्ती पढ़ाइर्, छात्रवृत्ति कोचिंग, छात्रावास की सुविधा मिलेगी। 35 वर्ष की उम्र तक रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा अथवा जब तक रोजगार मुहैया नहीं होगा उन्हें बेकारी भत्ता एक हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इन्टर पास को लैपटाप और हाईस्कूल पास को टेबलेट दिया जाएगा। खेल-खिलाडि़यों को प्रोत्साहन और नौकरियां दी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in