Categorized | लखनऊ.

22 वर्ष में प्रदेश को विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा दिया है

Posted on 24 February 2012 by admin

आज के हुए मतदान में प्रदेश के जागरूक मतदाताओं द्वारा बढ़चढ़कर भारी तादात में हिस्सा लेने का मुख्य श्रेय कंाग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी के प्रयास से बुन्देलखण्ड को दिये गये विशेष पैकेज को है, जिससे बुन्देलखण्ड की जनता ने आज पूरी उत्साह के साथ भारी संख्या में मतदान किया। राहुल जी के प्रति युवाओं, महिलाओं और आम जनता में जो विश्वास जगा है, बुन्देलखण्ड की जनता के लिए उन्होने जो प्रयास किया है, उससे यह साबित हुआ है कि आज के मतदान में कांग्रेस पार्टी को सर्वाधिक मत मिला है और इस पांचवें चरण में कांग्रेस पार्टी सर्वाधिक सीटें जीतेगी।
कभी उच्च शिक्षा के नाम पर, कभी आरक्षण के नाम पर तो कभी मंदिर-मस्जिद के नाम पर मुसलमानों को गुमराह करने वाले और धोखा देने वाले उ0प्र0 में कई बार मुख्यमंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का असली चेहरा प्रदेश की जनता विशेषकर मुसलमानों के सामने आ चुका है, इतना ही नहीं बुन्देलखण्ड को मुस्लिमों के सबसे कट्टर दुश्मन देश इजरायल बनाये जाने की उनकी घोषणा के उपरान्त प्रदेश का मुसलमान हतप्रभ है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल के दौरान मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की, किन्तु अभी तक वह संचालित नहीं हो सका। इतना जरूर हुआ है कि मौलाना जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर सपा के दूसरे नम्बर के नेता मो0 आजम खान ने चंदे के नाम पर करोड़ों रूपये अवश्य कमाये हैं। मसला साफ है कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुसलमानों को धोखा देने का ही काम किया है।
प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने मुसलमानों को रिझाने और उनका वोट हासिल करने के लिए लखनऊ में उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी किन्तु अभी तक एक भी क्लास शुरू नहीं हो पायी है। बल्कि मुसलमानों को चिढ़ाते हुए विश्वविद्यालय का नाम किसी मुस्लिम समुदाय के समाजसेवी के नाम पर न रखकर उसका नाम मान्यवर काशीराम अरबी, फारसी उर्दू विश्वविद्यालय रख दिया। बसपा और भाजपा की तीन बार उ0प्र0 में मिलीजुली सरकार बन चुकी है और सुश्री मायावती का भाजपा के प्रति नरम रवैया भी इसी बात का द्योतक है। वहीं समाजवादी पार्टी की भाजपा से सांठगांठ पिछले विधानसभा चुनाव में जगजाहिर हो चुकी है। इतना ही नहीं बाबरी विध्वंस के दोषी पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह से लेकर साक्षी महराज तक और बुन्देलखण्ड को इजरायल बनाने की जो घोषणा श्री मुलायम सिंह यादव ने की है, इससे प्रदेश में उनका पूरी तरह सफाया सुनिश्चित हो चुका है। सपा, भाजपा और बसपा ने प्रदेश की जनता से सिर्फ झूठे वादे किये और पिछले 22 वर्ष में इन दलों ने प्रदेश को विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने सदैव अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कार्य किया है। बुनकरों के लिए 3हजार करोड़ के पैकेज, 50लाख विद्यार्थियों को वजीफे, अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों की उन्नति के लिए एमसीडी कार्यक्रम, इन्दिरा आवास में अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में सभी अल्पसंख्यक बच्चों को शामिल किये जाने का प्रस्ताव है। बुनकरों के लिए 50हजार रूपये तक की रकम सीधे उनके खातों में डाले जाने की व्यवस्था, बेहतर सूत की व्यवस्था, राजीव गांधी हस्त शिल्प जीवन बीमा योजना, क्रेडिट कार्ड जैसे दर्जनों कार्य कंाग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किये गये हैं।  कंाग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है और कांग्रेस इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in