Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कांग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 24 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 24 फरवरी को बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर एवं आगरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.30बजे तक जनपद बुलन्दशहर के स्याना में, अपरान्ह 1.00 से 2.15बजे तक मुजफ्फरनगर में, अपरान्ह 3बजे से 3.30बजे तक जनपद आगरा के अकोला में एवं अपरान्ह 3.45बजे से 4.15बजे तक खेरागढ़ में तािा सायं 5बजे से 5.30बजे तक जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी जी, सांसद श्री अजहरूद्दीन जी, सांसद श्री अशोक तंवर जी कल दिनांक 24फरवरी को अपरान्ह 12.45बजे जनपद सहारनपुर के वि.स. क्षेत्र देवबन्द में, अपरान्ह 1.50बजे वि.स. क्षेत्र सहारनपुर मं, अपरान्ह 3बजे वि.स. क्षेत्र रामपुर मनिहारन में तथा सायं 4.15बजे जनपद गाजियाबाद के वि.स. क्षेत्र साहिबाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगीं।
इसी क्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी, केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं  उ0प्र0 कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी  कल दिनांक 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.45बजे जनपद मुजफ्फरनगर के वि.स. क्षेत्र शामली में, अपरान्ह 1.30बजे जनपद मेरठ के वि.स. क्षेत्र मेरठ कैण्ट में, अपरान्ह 2.30बजे जनपद अलीगढ़ के विस.स. क्षेत्र कोल में तथा अपरान्ह 3.45बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र आगरा कैन्ट में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद जी एवं फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त जी कल दिनांक 24फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद लखीमपुरखीरी के वि.स. क्षेत्र मोहम्मदी में, अपरान्ह 12.40बजे वि.स. क्षेत्र धौरहरा में, अपरान्ह 1.50बजे जनपद शाहजहांपुर के वि.स. क्षेत्र पुवायां में एवं अपरान्ह 3बजे वि.स. क्षेत्र कटरा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 24फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र एत्मादपुर में एवं अपरान्ह 12.15बजे वि.स. क्षेत्र एतमादपुर के ही फतेहाबाद में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयेाजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य श्री रसीद मसूद जी कल दिनांक 24फरवरी को मध्यान्ह 12बजे जनपद सहारनपुर के वि.स. क्षेत्र गंगोह में, अपरान्ह 1बजे वि.स. क्षेत्रनकुड़ में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र बेहट में, अपरान्ह 3बजे वि.स. क्षेत्र सहारनपुर में, सायं 4बजे वि.स. क्षेत्र रामपुर मनिहारन में कंाग्रेस प्रत्याशी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in