Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी - चुनावी जनसभाये

Posted on 23 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी आगामी 26फरवरी को अपरान्ह 1.30बजे सहारनपुर में एवं 2.45बजे मुरादाबाद में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
इसी प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 23 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद एवं अलीगढ़ जनपद में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.30बजे तक जनपद अलीगढ़ के छर्रा में, अपरान्ह 1.30 से 2.10 बजे तक अतरौली में, अपरान्ह 2.40बजे से 3.20बजे तक जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में, अपरान्ह 3.30बजे से 4 बजे तक जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में तथा सायं 4.10बजे 4.50बजे तक गाजियाबाद में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद जी एवं केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी कल दिनांक 23 फरवरी को मध्यान्ह 12.30बजे जनपद मेरठ के वि.स. क्षेत्र के मेरठ में, अपरान्ह 2.15बजे जनपद महामायानगर के वि.स. क्षेत्र हाथरस में, अपरान्ह 3.35बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र आगरा दक्षिणी में तथा सायं 4.45बजे जनपद अलीगढ़ के वि.स. क्षेत्र अलीगढ़ में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सलमान खुर्शीद एवं उ0प्र0 कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 23फरवरी को पूर्वान्ह 11बजे जनपद अलीगढ़ में आयोजित एनएसयूआई के सेमिनार में भाग लेंगे।  इसके उपरान्त अपरान्ह 1 बजे जिला गाजियाबाद के वि.स. क्षेत्र हापुड़ में एवं अपरान्ह 2.20बजे गौतमबुद्धनगर के वि.स. क्षेत्र नोएडा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री राशिद अलवी एवं सांसद श्री अरूण यादव, ए.आईसीसी सदस्य व फिल्म अभिनेत्री सुश्री नगमा जी कल दिनांक 23फरवरी को पूर्वान्ह 11.45बजे जनपद मुजफ्फरनगर के वि.स. क्षेत्र पुरकाजी में, अपरान्ह 1.30बजे जिला बुलन्दशहर के वि.स. क्षेत्र सिकन्द्राबाद में, अपरान्ह 3बजे जनपद मथुरा के वि.स. क्षेत्र मथुरा में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री राजबब्बर जी, सांसद श्री अशोक तंवर जी, एवं वरिष्ठ नेता श्री उम्मेद सिंह निषाद कल दिनांक 23फरवरी को अपरान्ह 12.15बजे जिला रामपुर के चमरऊवा में, अपरान्ह 1.15बजे वि.स. क्षेत्र मिलक में एवं अपरान्ह 2.30बजे जनपद मुरादाबाद के वि.स. क्षेत्र चन्दौसी में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयेाजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी एवं फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त जी कल दिनांक 23फरवरी को मध्यान्ह 12बजे जनपद बदायूं के वि.स. क्षेत्र गुन्नौर में, अपरान्ह 1बजे वि.स. क्षेत्र सहसवान में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र बिलसी में एवं अपरान्ह 3बजे वि.स.च क्षेत्र शेखूपुर में कंाग्रेस प्रत्याशी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in