Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कांग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 21 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक       22 फरवरी को मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अलीगढ़ एवं मथुरा जनपद में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.30बजे तक जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल में, अपरान्ह 12.40 से 1.20बजे तक शामली में, अपरान्ह 3बजे से 3.30बजे तक जनपद अलीगढ़ के कोइल में, अपरान्ह 4.10बजे से 4.50बजे तक मथुरा में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद जी कल दिनांक 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे जनपद बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में, अपरान्ह 12.35बजे जनपद जे.पी. नगर के वि.स. क्षेत्र हसनपुर में, अपरान्ह 1.35बजे जनपद मेरठ के वि.स. क्षेत्र मेरठ शहर में एवे अपरान्ह 2.35बजे जनपद गाजियाबाद के वि.स. क्षेत्र मुरादनगर में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री राशिद अल्वी एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की सदस्य-फिल्म अभिनेत्री सुश्री नगमा जी कल दिनांक 22फरवरी को पूर्वान्ह 11.40बजे जनपद जे.पी. नगर के वि.स. क्षेत्र अमरोहा, अपरान्ह 12.50बजे जनपद मुरादाबाद के वि.स. क्षेत्र ठाकुरद्वारा, अपरान्ह 2.20बजे जनपद रामपुर के वि.स. क्षेत्र चमरौवा, एवं अपरान्ह 3.35बजे जनपद बिजनौर के वि.स. क्षेत्र बरहापुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 22फरवरी को अपरान्ह 12.50बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र बाह में, अपरान्ह 1.50बजे जनपद महामायानगर के वि.स. क्षेत्र हाथरस में, अपरान्ह 3बजे जनपद आगरा के वि.स. क्षेत्र आगरा उत्तरी में, सायं 4बजे वि.स. क्षेत्र आगरा कैन्ट में तथा सायं 4.45बजे वि.स. क्षेत्र आगरा ग्रामीण में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयेाजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी एवं फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त जी कल दिनांक 22फरवरी को मध्यान्ह 12बजे जनपद बदायूं के वि.स. क्षेत्र वजीरगंज में, अपरान्ह 1बजे बिनावर में, अपरान्ह 2बजे वि.स. क्षेत्र बिसौली में एवं अपरान्ह 3बजे उसेहत में कंाग्रेस प्रत्याशी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in