Categorized | UP Elections

कांग्रेस की गलत नीतियों से सभी उद्योग धंधे बर्बाद हो गए

Posted on 21 February 2012 by admin

r-bidhuna-optimizedऔरैया/इटावा/एटा/लखनऊ 21 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पांच साल में राज्य के विकास का झूठा वायदा जनता से कर रहे हैं। कांग्रेस ने चालीस साल तक इस राज्य पर शासन किया और उसी के शासनकाल में भदोही का कालीन उद्योग, कानपुर की कपड़ा मिलें, अलीगढ़ का ताला उद्योग और फिरोजाबाद का कांच उद्योग बिखर गया। उन्होंने कहा कि इन जिलों में यह कुछ ऐसे उद्योग थे जो उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध थे लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों से सभी उद्योग धंधे बर्बाद हो गए।
उत्तर प्रदेश चुनाव में कांगे्रस नेताओं द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से लेकर बेनी प्रसाद वर्मा और अब खुद राहुल गांधी ने कानून को धता बताकर यह साबित कर दिया है कि कानून तोड़ना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के घातक बताया। श्री सिंह ने कहा कि जनता कांगे्रस व सपा-बसपा से उब चुकी है। कांगे्रस की महंगाई से भारतवासी परेशान हैं। बसपा सुप्रीमो ंमायावती सिर्फ पत्थरों पर पैसा खर्च करना चाहती हैं। उ0प्र0 सरकार ने एनआरएचएम घोटाले ने छः लोगों की जानें ले ली है। इस घोटाले में मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा धन कांगे्रस वापस नहीं लाना चाहती है। सपा सरकार बनी तो छुटभैया नेता गुण्डई पर उतारू हो जाते हैं। पिछले चुनाव में आप लोगों ने बसपा को मौका दिया था। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था कि बसपा की सरकार बनी तो मुलायम व अमर सिंह को जेल भेजुगीं पर सरकार बनने पर भी उनको अपना वादा याद नहीं रहा।  श्री सिंह ने कहा कि जिसका दामन खुद भ्रष्टाचार में रंगा हुआ है वे लोग दूसरे को क्या जेल भेंजेगे।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा की सत्ता में बाहुबलियों की चलती थी। बसपा के शासन में भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिली। प्रदेश की बसपा सरकार ने कुख्यात कारनामों के लगातार नए-नए रिकार्ड बनाए हैं। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता सपा के गुण्डाराज को वापस भी नहीं आने देना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र विकल्प है। जो सुशासन दे सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in