Categorized | लखनऊ.

बढ़ते मतदान प्रतिशत ने तय कर दिया है कि उ0प्र0 की वर्तमान सरकार केा बदलकर रहेंगे

Posted on 21 February 2012 by admin

रमाबाईनगर/लखनऊ 21 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने आज सिकन्दरा विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते मतदान प्रतिशत ने तय कर दिया है कि उ0प्र0 की वर्तमान सरकार केा बदलकर रहेंगे। नौजवान, बुजुर्ग और महिलाओं ने इसकी पहल की। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार व कर्तव्य है कि कैसी सरकार बनाई जाए।
जनसभा में उपस्थित किसानों से सवाल करते हुए श्री मिश्र ने पूछा कि  आपको डी0ए0पी0 मिली की नहीं, पानी मिला की नहीं, फसल का दाम मिला की नहीं। इसके जवाब में किसानों ने ना कहके उत्तर दिया। उन्होंने कहा की आज किसान परेशान है, बैंक से रिकवरी आने पर वह सोचने को मजबूर हो जाता है कि परिवार का पेट पाले या कर्ज अदा करे। परिणाम स्वरूप हताश व निराश होकर आत्महत्या जैसा कू्रर कदम उठा लेता है। जिस हुकूमत में किसान तबाह हो रहा हो उस हुकूमत को एक पल पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।
श्री मिश्र ने कहा कि 85 प्रतिशत गांव में रहने वाले लोगों की दुर्दशा हो रही है, माॅं-बहिनों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। माया कहती हैं कि दद्दू ठीक है, कमला कुशवाहा के साथ बलात्कार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मंत्री/विधायक माॅं-बहिनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हों, वह सरकार रहने लायक नहीं है। लखीमपुर में सोनम नाम की लड़की के साथ एक कास्टेबिल ने दुराचार किया बाद में उसकी हत्या कर दी गई। यहां व्यापारी मारा जा रहा है, भ्रष्टाचार चरम पर है। संस्थागत भ्रष्टाचार, 54 हजार करोड़ का घोटाला, भाई के साथ फर्जी कम्पनी आदि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में भी यही सब था। प्रदेश में सपा की सत्ता में बाहुबलियों की चलती थी।
श्री मिश्र ने कहा कि राहुल कहते हैं कि हम उ0प्र0 की तस्वीर बदल देंगे। वह विरोधियों के 22 साल के शासन को चुनौती देते हैं। हम उनसे पूछना चाहते हैं 42 साल शासन करके कांगे्रस ने प्रदेश को क्या दिया़ ? केन्द्र की यूपीए सरकार मोबाइल घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, आदर्श सोसाइटी जैसे घोटाले कर रही है। हम राहुल से कहना चाहते हैं कि वह पहले केन्द्र की तस्वीर बदलंे बाद में प्रदेश की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in