Categorized | लखनऊ.

बढ़ती महंगाई की समस्या के लिए जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार जिम्मेदार है वही सपा और बसपा भी इसके लिए कम दोषी नहीं है

Posted on 20 February 2012 by admin

कासगंज/भोगांव/माधोगढ/लखनऊ 20 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज बढ़ती महंगाई की समस्या के लिए जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार जिम्मेदार है वही सपा और बसपा भी इसके लिए कम दोषी नहीं है। बढ़ती महंगाई के बावजूद सपा और बसपा ने केन्द्र सरकार को अपना समर्थन क्यों जारी रखा है इसमें क्या रहस्य छुपा है? उन्होंने कहा कि संसद में महंगाई के मुद्दे पर जब मत विभाजन की बात आई थी तो सपा और बसपा ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से केन्द्र सरकार का समर्थन किया था।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी न महंगाई रोकने में सफल रही और न ही उसने देश और प्रदेश को सुशासन दिया है। बल्कि वह जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सपा और बसपा की भी मिली भगत है। बसपा एवं सपा प्रमुख जेल जाने से बचने के लिए केंद्र सरकार को समर्थन कर रहे हंै। सुश्री मायावती आय से अधिक संपत्ति मामले में साफ फंस रही हैं। केन्द्र सरकार को समर्थन देना उनकी मजबूरी है। यदि वह ऐसा नहीं करंेगी तो सीधे जेल जाएंगी।
श्री सिंह ने कांगे्रस पर प्रहार करते हुए कहा कि आरक्षण के इस झुनझुने से कोई लाभ नहीं होने वाला नहीं है। इससे समाज में वैमनस्यता बढे़गी। उन्हांेने कहा कि मुसलमान भाई भी हमंे हमारे काम से आंके। आज गुजरात का मुसलमान सबसे ज्यादा सुखी और सम्पन्न है क्योंकि वहा सर्वागीण विकास हुआ है। सबसे खराब हालत पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की है। जहां सिर्फ उनको सियासत के नाम पर गुमराह किया गया है। उन्होने कहा कि अब हिन्दुस्तान की सियासत के रूप बदलने चाहिए। मुसलमान भाई भी हमारे विकास और सुशासन के चस्मे से सियासत को देखें उन्हे सच्चाई बहुत साफ-साफ नजर आएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा-बसपा-कांगे्रस के शासनकाल को देख चुकी है। इनके शासनकाल में गुण्डई, अराजकता, महंगाई एवं अपराधियों को बोलबाला रहा। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। आप अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए, निश्चित क्षेत्र का विकास होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in