Categorized | लखनऊ.

जनसम्पर्क कार्यक्रम को रोकने की, की गयी कोशिश की प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने घोर निन्दा की

Posted on 20 February 2012 by admin

कानपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी के आज 20फरवरी को होने वाले जनसम्पर्क कार्यक्रम को रोकने की, की गयी कोशिश की प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने घोर निन्दा की है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला प्रशासन को कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा किये जाने वाले जनसम्पर्क अभियान से सम्बन्धित पूर्ण कार्यक्रम, जिसमें निर्धारित रूट भी सम्मिलित था, सौंप दिया गया था। लेकिन खेद की बात है कि दो दिन तक कोई सूचित किये बिना ही 19फरवरी को देर रात्रि में कार्यक्रम संशोधित करके एसपीजी को भेज दिया गया। चूंकि सारे कार्यक्रमों की सूचना कांग्रेस पार्टी ने कानपुर की जनता को अवगत करा दिया था, ऐसे में कार्यक्रम में परिवर्तन करना पार्टी के लिए संभव नहीं था।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस पूरे जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल गांधी जी ने न तो कहीं जनसभा की और न ही जुलूस निकाला, उन्होने केवल सामान्य जनसम्पर्क किया, इसलिए श्री राहुल गांधी जी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया है
डाॅ0 जोशी ने कहा कि हमारा उ0प्र0 सरकार पर आरोप है कि वह सदैव श्री राहुल गांधी के कार्यक्रम में विघ्न डालती आयी है और श्री गांधी के लोकप्रियता को देखते हुए कानपुर में जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के दबाव में आकर ही उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in