Categorized | UP Elections

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी - चुनावी जनसभा

Posted on 20 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 21फरवरी को मैनपुरी, बुलन्दशहर, एटा एवं मेरठ में कंाग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक मैनपुरी में, अपरान्ह 1.30बजे से 2.15बजे तक बुलन्दशहर में कांग्रेस एवं रालोद की संयुक्त जनसभा को प्रदर्शनी मैदान बुलन्दशर में, अपरान्ह 2.45बजे से 3.30बजे तक पटियाली में एवं सायं 4.10बजे 4.50बजे तक मेरठ के मवाना में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित संयुक्त चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे।
इसी प्रकार अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी कल दिनांक 21फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद औरैया के वि.स. क्षेत्र विधूना में, अपरान्ह 12.45बजे वि.स. क्षेत्र औरैया में तथा अपरान्ह 2.15बजे कानपुर नगर के वि.स. क्षेत्र महाराजपुर में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा एवं सांसद श्री अजहरूद्दीन, सांसद श्री अशोक तंवर जी कल दिनांक 21फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद झांसी के वि.स. क्षेत्र मऊरानीपुर में, अपरान्ह 12.30बजे जालौन के वि.स. क्षेत्र उरई में, अपरान्ह 1.45बजे जालौन के वि.स. क्षेत्र माधोगढ़ में तथा अपरान्ह 3.30बजे कानपुर देहात के वि.स. क्षेत्र घाटमपुर में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री राजीव शुक्ल एवं फिल्म अभिनेत्री सुश्री रवीना टण्डन कल दिनांक 21फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे कानपुर देहात के वि.स. क्षेत्र सिकन्दरा में, अपरान्ह 1बजे वि.स. क्षेत्र बिठूर में, अपरान्ह 2.50बजे कानपुर नगर, कानपुर कैण्ट एवं कानपुर महानगर के अन्य वि.स. क्षेत्रों में केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे व जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री राशिद अलवी एवं सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 21फरवरी को पूर्वान्ह 11.15बजे जनपद इटावा के वि.स. क्षेत्र जसवन्तनगर में, अपरान्ह 12.30बजे जनपद औरैया के वि.स. क्षेत्र दिबियापुर में, अपरान्ह 1.45बजे कानपुर देहात के वि.स. क्षेत्र रसूलाबाद में तथा अपरान्ह 3बजे कानपुर देहात के वि.स. क्षेत्र अकबरपुर रनियां में कंाग्रेस प्रत्याशी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 21फरवरी केा कानपुर में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयेाजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in