Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस कोमा में, सपा सदमे में व बसपा सरकार से होगी बाहर और भाजपा की बनेगी सरकार- तोमर

Posted on 20 February 2012 by admin

img_9607भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लगातार मत प्रतिशत का बढना परिवर्तन का सूचक है। इससे ये पूरी तरह तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार का जाना तय हो गया है। 4 चरणों के 226 चरणों के हुए चुनाव में बीजेपी को आधे से अधिक सीटों पर जीत का भरोसा है। उन्होने कहा कि 6 मार्च को साफ हो जाएगा कि कांग्रेस कोमा मे जाएगी, बसपा सत्ता से बाहर हो जायेगी और सपा को सदमा लगेगा और बीजेपी सरकार बनायेगी।
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा की साजिश को जनता समझ चुकी है। गुंडई की पृष्ठभूमि और समाजवाद की बात करने वाले मुलायम सिंह पिछडों के दम पर मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री बने थे लेकिन अब पुत्र मोह में धृतराष्ट हो गए है। पिछडें वर्ग के लाखों-लाख युवाओं के भविष्य को तबाह कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अब 9 या 18 प्रतिशत आरक्षण से गुमराह होने वाली नहीं है। कांग्रेस, बसपा और सपा मिलकर भी संविधान संशोधन कर ये कानून नहीं ला सकते हैं। इसके लिए उन्हे भाजपा की जरूरत होगी और पार्टी मजहबी आरक्षण का जोरदार विरोध करेगी और ये कानून किसी भी कीमत पर पारित नहीं होने देगी। प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस जमीन पर नहीं है। राहुल और प्रियंका को मीडिया ने तवज्जो जरूर दी लेकिन उनका हस्र वही होगा जो बिहार में हुआ था। क्यांेकि कांग्रेस की करनी सबने देख ली है। कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढा सकती है विकास को नहीं।
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस को बताना होगी कि यूपीए-1 और यूपीए-2 में रहते क्या किया? कांग्रेस अपनी उपलब्धियों के आधार पर वोट क्यों नहीं मांगती? कांग्रेस के मंत्री अपनी उपलब्धियों को क्यों नहीं गिनाते? सिर्फ विपक्ष की आलोचना से काम नहीं चलेगा।    श्री तोमर ने कहा कि भाजपा और विपक्ष के घोषणा-पत्र की समीक्षा होनी चाहिए। क्योकि भाजपा के वही वादे है जो बीजेपी शासित राज्यों में पूरे हो रहे हंै। भाजपा मध्यप्रदेश में किसानों को एक प्रतिशत व्याज पर किसानों को कर्ज दिया जा रहा है। सभी को गाय दी जाएगी। जो कि मध्यप्रदेश में दी जा रही है।उन्होने कहा कि युवा भ्रष्टाचार के विरोध में वोट डाल रहा है, महिला महंगाई के विरोध में और पिछड़ा वर्ग मजहबी आरक्षण के विरोध में वोट डाल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in