Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घोटाले में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

Posted on 20 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के घोटाले में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो सी0एम0ओ0 की हत्या के बाद विभाग के जिस किसी अधिकारी ने घोटाले के बारे में मूॅह खोलने की कोशिश की उसकी संदिग्ध स्थितियों में मौत होना कोई संयोग नहीं हो सकता है। इस सिलसिले में अब तक 6 मौतें होना गंभीर होना गंभीर मामला है। सीबीआई को डिप्टी सी0एम0ओ0 डा0 सचान की जेल में निर्मम हत्या के बाद हुई मौतों को भी अपनी जाॅच के दायरे में शामिल करना चाहिए।
विभागीय कांड में ताजी मौत लखीमपुर खीरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पसगवां में तैनात वरिष्ठ लिपिक महेन्द्र कुमार षर्मा की है। उनकी पत्नी  श्रीमती मिथलेष शर्मा का कहना है कि उनके पति पर सी0एम0ओ0 और डिप्टी सीएमओ ने कुछ पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला था जिससे इंकार करने पर उन्हें पसगवां से विजुआ और बिजुआ से पतरासी कार्य करने का मौखिक आदेश देकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था।
समाजवादी पार्टी की माॅग है कि स्व0 महेन्द्र शर्मा का परिवार अपने को बहुत असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्हें सुरक्षा देने के साथ स्व0 शर्मा को प्रताडि़त करने वालों की गिरफ्तारी भी की जानी चाहिए ताकि घोटाले की परते उघड़ सकें। मृतक के बच्चों को सरकारी नौकरी तथा परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in