Categorized | UP Elections

रालोद कांग्रेस गठबन्धन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

Posted on 20 February 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह 21 फरवरी को धौलाना, किठौर, मोदीनगर, मुरादनगर तथा 22 फरवरी को गोवर्धन, सादाबाद व फतेहपुर सीकरी में रालोद कांग्रेस गठबन्धन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। रालोद महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि इन सभी सभाओं में कांग्रेस के केन्द्रीय नेता भी शामिल होंगे।
उन्होने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयन्त चैधरी 21 फरवरी को सिवालखास व बुलन्दशहर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बुलन्दशहर की सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुलगांधी भी सम्बोधित करेंगे। उन्होने बताया कि श्री जयन्त चैधरी व श्री राहुल गांधी 22 फरवरी को शामली, कुन्दरकी व मुरादाबाद में कांग्रेस रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि पश्चिमी उ0प्र0 में रालोद और कांग्रेस गठबन्धन पक्ष में जबर्दस्त लहर व्याप्त है और यहां से बसपा, सपा, भाजपा, का सफाया निश्चित है। यहां के लोग उ0प्र0 में कांग्रेस रालोद गठबन्धन सरकार के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुके हैं इसका जीता जागता प्रमाण पश्चिमी उ0प्र0 में हो रही जनसभाओं उमड़ती भीड़ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in